Corona_UpdatesJamshedpurJharkhand

जमशेदपुर से फरार #Corona संदिग्ध, खोज में जुटी पुलिस

Jamshedpur: मानगो थाना क्षेत्र के कावेरी रोड में रहने वाले कोरोना संदिग्ध फरार हो गया है. उसे पुलिस के आने की सूचना मिली थी जिसके बाद वह फरार हो गया. पुलिस अब उसकी खोजबीन में जुटी है. बताया जा रहा है कि फरार शख्स कहीं बाहर का दौरा करते जमशेदपुर आया था.

इसे भी पढ़ें- #CoronaEffect: दिलशाद ने कागज पर लिखा- “मैं किसी का भी दुश्मन नहीं हूं”, फिर फांसी लगाकर दे दी जान

कोरोना संदिग्ध होने की सूचना पर पहुंची थी पुलिस

कोरोना संदिग्ध मरीज होने की सूचना पुलिस को मिली थी. लोगों ने बताया था कि यहां रहनेवाले मरीज को बुखार आ रहा है और खांसी भी है. इस सूचना पर मानगो थाना की पुलिस व स्वास्थ्य विभाग की टीम उसके घर पहुंची थी.

पुलिस एंबुलेंस से संदिग्ध मरीज को एमजीएम अस्पताल ले जाने और उसकी जांच कराने के लिए कावेरी रोड पहुंची थी. कावेरी रोड में पुलिस और एंबुलेंस पहुंचने से वहां सनसनी फैल गयी. और इसी का फायदा उठाते हुए संदिग्ध व्यक्ति फरार हो गया.

इसे भी पढ़ें- रांची के हिन्दपीढ़ी इलाके के लोग क्यों जला रहे अखबारों को !

खोजबीन में जुटी पुलिस

पुलिस को देखकर घर से फरार हुए कोरोना के संदिग्ध का पुलिसकर्मियों ने पीछा किया. लेकिन वह हाथ नहीं आया. फिलहाल पुलिस उसकी खोजबीन में जुटी है.

पुलिस कोरोना संदिग्ध शख्स की जानकारी आसपास के क्षेत्रों से जुटा रही है. उसकी लगातार खोज की जा रही है. पुलिस का कहना है कि जैसे ही वह पकड़ में आता है उसे जांच के लिए अस्पताल ले जाया जायेगा. उसकी जानकारी के लिए हर क्षेत्र में अलर्ट जारी कर दिया गया है. साथ ही उसके घर पर भी निगरानी रखी जा रही है.

इसे भी पढ़ें- कोरोना वायरस के खतरों पर भारी पड़ रही है प्रवासी मजदूरों की भूख

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button