Read Next
17/08/2026
Bihar News: लखीसराय के अशोकधाम मंदिर में भगदड़, 7 श्रद्धालुओं की मौत, कई घायल
20/11/2025
नीतीश कुमार ने 10वीं बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ली, 26 मंत्रियों में तीन महिला और एक मुस्लिम चेहरा शामिल
20/11/2025
10वीं बार मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने का आज नया रिकार्ड बनाएंगे नीतीश कुमार, 20 मंत्री भी लेंगे शपथ
14/11/2025
बिहार चुनाव में एनडीए की बड़ी जीत, बिहार से दिल्ली तक जश्न
14/11/2025
Bihar Election Results 2025: मोकामा से अनंत सिंह की बड़ी जीत, 28 हजार वोटों से RJD प्रत्याशी को हराया
11/11/2025
बिहार विधानसभा चुनाव में दूसरे व अंतिम चरण और घाटशिला उपचुनाव के लिए मतदान शुरू
08/11/2025
सीतामढ़ी में चुनावी जनसभा में बोले पीएम मोदी, बिहार को कट्टा नहीं बल्कि कंप्यूटर चलाने वाले बच्चे चाहिए
06/11/2025
बिहार विधानसभा चुनाव में 64.46 प्रतिशत रिकॉर्ड वोटिंग, 11 नवम्बर को दूसरे चरण का मतदान
06/11/2025
बिहार विधानसभा चुनाव में पहले फेज की वोटिंग शुरू, 121 विधानसभा सीटों पर वोटिंग जारी
06/10/2025
बिहार में छह और 11 नवंबर को होंगे विधानसभा चुनाव, 14 को आएंगे नतीजे, 11 नवंबर को घाटशिला में उपचुनाव
Back to top button
Patna: बिहार में मंगलवार को कोरोना संक्रमण के 20 नये मामले के प्रकाश में आने के साथ प्रदेश में कोविड-19 से संक्रमित मामले अब बढकर 366 हो गये हैं.
स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव संजय कुमार ने मंगलवार को बताया कि गोपालगंज में छह, कैमूर में चार, जहानाबाद में तीन, मुंगेर दो और बांका, अररिया, शेखपुरा, बक्सर एवं सीतामढी जिले में एक-एक कोरोना वायरस संक्रमण के मामले प्रकाश में आये हैं.
इसे भी पढ़ें- #Jharkhand: राज्य के 35 आइपीएस का तबादला रांची रेंज के डीआइजी बने अखिलेश झा
38 में से 28 जिलों में कोरोना केस
उन्होंने बताया कि गोपालगंज जिले से छह पुरुषों, कैमूर से तीन पुरुषों और एक महिला, जहानाबाद से तीन पुरुषों, मुंगेर से दो पुरुष , बांका में एक महिला, अररिया में एक पुरुष, शेखपुरा से एक पुरुष , बक्सर से एक पुरुष तथा सीतामढी से एक पुरुष में कारोना वायरस संक्रमण की पुष्टि हुई है.
गौरतलब है कि पटना एम्स में कोरोना संक्रमित कतर से लौटे मुंगेर जिला निवासी एक मरीज की गत 21 मार्च को और वैशाली जिला निवासी एक मरीज की 17 अप्रैल को मौत हो गयी थी. बिहार के कुल 38 जिलों में से 28 जिलों में कोविड 19 के मामले अबतक सामने आये हैं.
इसे भी पढ़ें- रिम्स निदेशक ने कहा- लालू को कोरोना संक्रमण का कोई खतरा नहीं
कहां कितने मामले
बिहार में कोरोना वायरस संक्रमण के मामले अब तक सबसे अधिक मुंगेर में 92, पटना में 39, नालंदा में 35, रोहतास में 32, सीवान में 30, बक्सर में 26,गोपालगंज में 18, कैमूर में 17, बेगुसराय एवं भोजपुर में नौ-नौ, औरंगाबाद में सात, गया में छह, भागलपुर, पूर्वी चंपारण एवं मधुबनी में पांच, अरवल, नवादा, लखीसराय एवं सारण एवं जहानाबाद में चार-चार, बांका में तीन, वैशाली में दो तथा मधेपुरा, पूर्णिया, दरभंगा, अररिया, शेखपुरा एवं सीतामढी में एक-एक केस हैं.
बिहार में अबतक 19851 कोरोना संदिग्ध नमूनों की जांच की जा चुकी है और कोरोना संक्रमित 64 मरीज ठीक भी हुए हैं.
इसे भी पढ़ें- दुनिया में सबसे ज्यादा कोरोना संक्रमित अमेरिका मेंः आंकड़ा 10 लाख के पार, 58,000 लोगों की गयी जान