
Ranchi: भाजपा के स्थापना दिवस कार्यक्रम में सोशल डिस्टेंस को बनाये रखने के लिए कोई सार्वजनिक कार्यक्रम नहीं आयोजित नहीं किया जायेगा. प्रदेश भाजपा अध्यक्ष दीपक प्रकाश ने कहा कि 6 अप्रैल को पार्टी का स्थापना दिवस है.
पार्टी के सभी कार्यकर्ता अपने अपने घरों में ही रहकर स्थापना दिवस मनायेंगे. कोरोना संकट के कारण पूरे देश में लॉक डाउन है. पीएम नरेंद्र मोदी ने समस्त देशवासियों से घरों में रहने की अपील है. ऐसे में हम सब इसका पालन सुनिश्चित करेंगे.
इसे भी पढ़ें : #FightAgainstCorona: रिम्स में सिर्फ 100 सैम्पल की हो सकेगी जांच, किट हो रहे खत्म, सिर्फ 12 वेंटिलेटर ही रिजर्व
श्यामा प्रसाद मुखर्जी और दीनदयाल उपाध्याय के योगदान का करें स्मरण
दीपक प्रकाश के अनुसार डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी और दीनदयाल उपाध्याय ने भाजपा की बुनियाद रखने से लेकर इसे एक नयी पहचान देने में अथक परिश्रम किया था.
पार्टी के स्थापना दिवस पर सभी कार्यकर्ता अपने अपने घरों में ही रहकर इनके चित्रों पर श्रद्धा सुमन अर्पित करेंगे. जिला कार्यालयों में भी बिना भीड़ भाड़ के दो चार लोग ही महापुरुषों के चित्रों पर श्रद्धा सुमन चढ़ायेंगे.
पार्टी कार्यकर्ता अपने अपने घरों के आगे पार्टी का झंडा भी लगायेंगे. इन सबके दौरान हर हाल में सोशल डिस्टेंस का पालन किये जाने का ध्यान रखना है. लॉक डाउन की सफलता में सबों की भागीदारी होनी चाहिए.
इसे भी पढ़ें :#FightAgainstCorona: रांची के अपार्टमेंट मे रह रहे चार चीनी नागरिकों को पुलिस ने किया होम क्वारेंटाइन
मोदी आहार और राशन वितरण कार्यक्रम पर नहीं पड़े असर
दीपक प्रकाश ने पार्टी कार्यकर्ताओं से कहा है कि स्थापना दिवस कार्यक्रम के दौरान मोदी आहार और मोदी राशन वितरण कार्यक्रम पर कोई असर नहीं पड़ना चाहिये.
कोरोना संकट के दौरान गरीबों के लिए चलाये जा रहे राहत कार्य प्रभावित नहीं होने चाहिये. गरीबों, वंचितों की सेवा और मदद से ही पार्टी आज इस स्तर तक पहुँच सकी है और वह विश्व की सबसे बड़ी पार्टियों में से एक हो चुकी है.




