
Los Angeles: कोरोना वायरस के कारण दुनियाभर में अफरातफरी का माहौल है. लोगों की जानें जा रही है, दुनिया की इकोनॉमी प्रभावित हो रही है. कोरोना वायरस को लेकर दुनिया भर में दहशत भी है और गुस्सा भी.
कोरोना वायरस को लेकर दुनियाभर के लोग चीन की ओर हीनता की नजर से देखने लगे हैं.
कोरोना वायरस के प्रकोप के बीच दुनियाभर में मास्कग और चिकित्सा उपकरण बांटने के बाद भी चीन की छवि को झटका लगा है. सोशल नेटवर्किंग साइट टि्वटर पर चीन तथा उसके लोगों पर की जाने वाली घृणा टिप्पणियों में 900 फीसदी की बढ़ोत्तरी हुई है.
इसे भी पढ़ेंःदेश में तेजी से बढ़ रहा #Corona का कहर, 900 के करीब पहुंचा मरीजों का आंकडा
ट्विटर पर चीन के खिलाफ बढ़ी नफरत
टेक स्टार्टअप इजराइल स्थित कंपनी एल1जीएचटी ने अपनी रिपोर्ट में कहा, ‘‘लोग ज्यादा से ज्यादा समय सोशल नेटवर्क, संचार ऐप्स, चैट रूम्स और गेमिंग सेवा पर बिता रहे हैं तथा इन प्लेटफॉर्म्स पर नफरत, गाली गलौज और छींटाकशीं करने वाली टिप्पणियां बढ़ गई हैं.’’
सोशल नेटवर्क्स पर हानिकारक सामग्री का पता लगाने के लिए कृत्रिम बुद्धिमत्ता का इस्तेमाल करने वाली कंपनी ने कहा, ‘‘हमारे आंकड़ों के अनुसार, ज्यादा नफरत और गाली गलौज वाली टिप्पणियां चीन और उसकी आबादी को लेकर की गई. साथ ही दुनिया के अन्य हिस्सों में एशियाई मूल के लोगों को भी निशाना बनाया गया.’’
वुहान में सबसे पहले सामने आया कोविड 19 का केस
दरअसल, चीन कोरोना वायरस वैश्विक महामारी का केंद्र बनकर सामने आया. चीन के वुहान शहर में दिसंबर में सबसे पहले कोविड-19 के मामले सामने आए थे. जहां से धीरे-धीरे दुनिया के दूसरे देशों में फैला और आज की तारीख में विश्व के 183 देश इस जानलेवा वायरस की चपेट में हैं.
सोशल नेटवर्क्स पर हानिकारक सामग्री का पता लगाने के लिए कृत्रिम बुद्धिमत्ता का इस्तेमाल करने वाली कंपनी के अध्ययन में पाया गया, ‘नफरत भरे ट्वीट्स में कोरोना वायरस से संक्रमित एशियाई लोगों के लिए आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल किया जा रहा है तथा विषाणु फैलाने के लिए एशियाई मूल के लोगों को जिम्मेदार ठहराया जा रहा है.’ रिपोर्ट के अनुसार, कई लोग नस्लवादी हैशटैग जैसे कि #ChineseVirus #ChineseBioterrorism #UnrestrictedWarfare #ChineseVirusCorona का इस्तेमाल कर रहे हैं.
इसे भी पढ़ेंः#CoronaVirus के कारण अर्थव्यवस्था चौपटः IMF प्रमुख ने माना- दुनिया आर्थिक मंदी की चपेट में
एशियाई अमेरिकी निशाने पर
रिपोर्ट में ये भी कहा गया है कि कुछ मीडिया फर्म भी एशियाई लोगों के खिलाफ गुस्सा भड़काने का काम कर रहे हैं. इसमें ऑस्ट्रेलिया के स्काई न्यूज के वीडियो ‘चीन ने जानबूझकर दुनिया पर कोरोना वायरस थोपा’ का जिक्र किया गया है. इस वीडियो पर पांच हजार से ज्यादा लोगों ने अपने कमेंट्स दिये हैं और उनमें से ज्यादातर नफरत भरी हैं.
यह रिपोर्ट ऐसे समय में आई है जब अमेरिका के कई मानवाधिकार समूहों, कार्यकर्ताओं और नेताओं ने एशियाई अमेरिकियों को निशाना बनाते हुए कई नस्लवादी घटनाओं में वृद्धि को लेकर चिंता व्यक्त की है. आलोचकों का ये भी मानना है कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के लगातार कोविड-19 वायरस को ‘चाइनीज वायरस’ कहने से भी विदेशी लोगों के प्रति नफरत बढ़ी है.
न्यूज विंग की अपील
देश में कोरोना वायरस का संकट गहराता जा रहा है. ऐसे में जरूरी है कि तमाम नागरिक संयम से काम लें. इस महामारी को हराने के लिए जरूरी है कि सभी नागरिक उन निर्देशों का अवश्य पालन करें जो सरकार और प्रशासन के द्वारा दिये जा रहे हैं. इसमें सबसे अहम खुद को सुरक्षित रखना है. न्यूज विंग की आपसे अपील है कि आप घर पर रहें. इससे आप तो सुरक्षित रहेंगे ही दूसरे भी सुरक्षित रहेंगे.
इसे भी पढ़ेंःभीख मांग कर गुजर-बसर करने वाले परिवार पूरी तरह से #LockDown21 कर रहे पालन





I used to be able to find good info from your blog posts.
Thanks for fantastic info I was looking for this info for my mission.
I like the valuable information you provide in your articles.
I really like and appreciate your blog post.
Like!! I blog frequently and I really thank you for your content. The article has truly peaked my interest.