
Washigton: कोरोना वायरस संक्रमण ने पूरी दुनिया की अर्थव्यवस्था को चौपट कर दिया है. देश-दुनिया में उद्योग-धंधे बंद है. कई देशों में लॉकडाउन है. इसका असर हमारी अर्थव्यवस्था पर बहुत गहरा पड़ रहा है. तेजी से गिरती अर्थव्यवस्था पर अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) ने चिंता जताई है.
अंतरराष्ट्रीय मुद्राकोष की प्रमुख किस्टलीना जॉर्जीवा ने शुक्रवार को कहा कि कोरोना वायरस महामारी से वैश्विक अर्थव्यवस्था मंदी की ओर बढ़ रही है और विकासशील देशों की मदद के लिये बड़े पैमाने पर वित्त पोषण की जरूरत होगी.
इसे भी पढ़ेंःभीख मांग कर गुजर-बसर करने वाले परिवार पूरी तरह से #LockDown21 कर रहे पालन
हम मंदी में प्रवेश कर चुके हैं- IMF चीफ
अंतरराष्ट्रीय मुद्राकोष की प्रमुख किस्टलीना जॉर्जीवा ने ऑनलाइन संवाददाताओं से बातचीत में कहा, ‘यह साफ है कि हम मंदी में प्रवेश कर रहे हैं. मौजूदा स्थिति 2009 में वैश्विक वित्तीय संकट से ज्यादा खराब है.’
जॉर्जीवा ने कहा कि दुनिया भर में आर्थिक गतिविधियां अचानक से ठप होने के साथ उभरते बाजारों को 2,500 अरब डॉलर के वित्त पोषण की जरूरत होगी.
हालांकि उन्होंने यह भी कहा, ‘हमारा मानना है कि यह आंकड़ा कम है. अबतक 80 से अधिक देशों ने मुद्राकोष से आपात सहायता का आग्रह किया है.’
IMF प्रमुख ने कहा कि हालांकि 2021 में मंदी से उबरना संभव है अगर वैश्वि क स्तर पर वायरस पर काबू पा लिया जाए.
उन्होंने कहा, हम 2021 में एक रिकवरी का अनुमान लगा सकते हैं. वास्तव में, एक बड़ा परिवर्तन हो सकता है, लेकिन केवल तभी जब हम हर जगह वायरस को रोकने में सफल होते हैं नकदी की समस्याओं को दिवालियेपन का मुद्दा बनने से रोकते हैं.
इसे भी पढ़ेंः#CoronaVirus की कैद में दुनियाः अमेरिका में एक लाख से ज्यादा लोग पीड़ित, इटली में एक दिन में एक हजार मौतें
बता दें कि पिछले साल दिसंबर में चीन में कोरोना वायरस का पहला मामला आया था. और अब तक 183 देश इसकी चपेट में हैं. अब तक 5,39,360 लोग COVID-19 से संक्रमित हुए हैं. 24,663 लोगों की मौत हो चुकी है और 1,12,200 लोग इस बीमारी से उबर चुके हैं.
न्यूज विंग की अपील
देश में कोरोना वायरस का संकट गहराता जा रहा है. ऐसे में जरूरी है कि तमाम नागरिक संयम से काम लें. इस महामारी को हराने के लिए जरूरी है कि सभी नागरिक उन निर्देशों का अवश्य पालन करें जो सरकार और प्रशासन के द्वारा दिये जा रहे हैं. इसमें सबसे अहम खुद को सुरक्षित रखना है. न्यूज विंग की आपसे अपील है कि आप घर पर रहें. इससे आप तो सुरक्षित रहेंगे ही दूसरे भी सुरक्षित रहेंगे.
इसे भी पढ़ेंः#Lockdown: दूसरे राज्यों में फंसे मजदूरों की मदद के लिए राज्यवार नोडल पदाधिकारी नियुक्त




