Jharkhand PoliticsJharkhand StoryRanchi

परिवारवादी पार्टियों को लोकतंत्र पर बोलने का नैतिक अधिकार नहीं: दीपक प्रकाश

Ranchi: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवम सांसद दीपक प्रकाश ने आज मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के उस बयान पर तीखी प्रतिक्रिया दी जिसमे उन्होंने केंद्र सरकार पर लोकतंत्र को समाप्त करने का आरोप लगाया है. उन्होंने कहा कि परिवारवादी पार्टियों को लोकतंत्र पर बोलने का कोई नैतिक अधिकार नहीं है. झामुमो जैसी परिवारवादी पार्टी राजतंत्र की मानसिकता से ग्रसित हैं. झामुमो बताए जिस पार्टी में पिता अध्यक्ष,पुत्र कार्यकारी अध्यक्ष, मां उपाध्यक्ष और भाभी एवम भाई सभी केंद्रीय पदाधिकारी हों उसमे कौन सी लोकतांत्रिक व्यवस्था चल रही है. हेमंत बताएं कि आपातकाल लगाकर देश में लोकतंत्र को समाप्त करने की साजिश करने वाली कांग्रेस से लोकतंत्र का कैसे भला होगा.

इसे भी पढ़ें: महादेव टोप्पो को विश्वंभर स्मृति झारखंड साहित्य सम्मान, रूपम को विजयलक्ष्मी युवा पुरस्कार

श्री प्रकाश ने कहा कि कांग्रेस और उसकी परिक्रमा करने वाली झामुमो,राजद,समाजवादी पार्टी,तृणमूल आदि सभी क्षेत्रीय पार्टियां मिलकर देश में परिवार तंत्र लाना चाहते हैं. अपने अपने क्षेत्रों का क्षत्रप बनकर जनता की गाढ़ी कमाई से अपनी तिजोरी भरना चाहते हैं. देश की जनता ऐसा कभी नहीं होने देगी। भारत की आत्मा लोकतंत्र है. यहां के डी एन ए में लोकतंत्र है. देश की जनता ने अब ऐसी पार्टियों के मंसूबों पर पानी फेरना शुरू कर दिया है. ऐसी पार्टियों की वास्तविकता उजागर हो चुकी है. तुष्टिकरण और परिवार कल्याण में जी जान से जुटे मुख्यमंत्री ने तीन वर्षों में राज्य को बर्बादी के कगार पर पहुंचा दिया है.

Related Articles

Back to top button