JharkhandRanchi

शिवशंकर श्रीनिवास को मैथिली साहित्य सम्मान, रूपम को विजयलक्ष्मी युवा पुरस्कार

Ranchi: मिथिला के लोकप्रिय साहित्यकार शिवशंकर श्रीनिवास को विश्वंभर मैथिली साहित्य सम्मान दिया जायेगा. इसके साथ ही विश्वंभर फाउंडेशन की ओर से विजयलक्ष्मी युवा सम्मान रूपम झा को मिलेगा. इन दोनों के अलावा झारखंड में साहित्य जगत के प्रतिष्ठित लेखक महादेव टोप्पो को विश्वंभर स्मृति झारखंड साहित्य सम्मान 8 अप्रैल को फाउंडेशन की ओर से रांची में आयोजित होने वाले साहित्य सम्मान समारोह में दिया जाएगा.

इसे भी पढ़ें: Ranchi: IURC कार्यक्रम के तहत इटली का प्रतिनिधिमंडल पहुंचा रांची स्मार्ट सिटी, विकास कार्यों की ली जानकारी 

साहित्य सम्मान कार्यक्रम में गणमान्य लोगों की उपस्थिति में तीनों चयनित लेखकों को सम्मानित किया जाना है. इसके अलावा इस दौरान कई सांस्कृतिक कार्यक्रम भी होंगे. इसमें मिथिला के नवोदित एवं नामचीन कलाकार ऋषव भारद्वाज अपनी प्रतिभा दिखाएंगे. इसके अलावा रामसेवक ठाकुर, लोक गायिका रूपा चौधरी एवं निभा झा, गायक अमित झा एवं अश्वनी आनंद भी अपने कला की प्रस्तुति देंगे. मिथिला पेन्टिंग, सिक्की मौनी, जनेऊ, अदौरी, दनौरी, बिड़िया, पाग, दोपटा, सूट इत्यादि का स्टॉल भी लगाया जायेगा.

Related Articles

Back to top button