
Ranchi : पैगंबर मोहम्म द पर दिए बयान को लेकर मुस्लिम समाज लगातार बीजेपी प्रवक्ता रहीं नूपुर शर्मा के खिलाफ प्रदर्शन कर रहा है. शुक्रवार को जुमे की नमाज के बाद यूपी समेत देश के कई शहरों में जमकर हंगामा हुआ. सहारनपुर में नमाजियों ने सड़क जाम कर दिया. इस दौरान जबरन दुकानों को बंद कराने को लेकर प्रदर्शनकारियों ने तोड़फोड़ और हंगामा किया. प्रयागराज में भी लोगों ने खूब पत्थेर चलाए गए.
प्रदर्शनकारियों ने ADG की गाड़ी पर पत्थरबाजी की तो जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े. पथराव में कुछ पुलिस और मीडियाकर्मी भी चोटिल हो गए. मुरादाबाद में भी प्रदर्शन की खबर है.
लखनऊ स्थित टीले वाली मस्जिद पर भी लोगों ने नारेबाजी की. इससे पहले दिल्लीै की जामा मस्जिद पर मुस्लिम समाज सड़क पर उतर आया.
इसे भी पढ़ें:RANCHI : एसएसपी, सिटी एसपी और डेली मार्केट के थानेदार घायल
झारखंड की राजधानी को भी अशांत करने की कोशिश
नमाज के बाद रांची के मेन रोड में हिंसक प्रदर्शन कर रहे उपद्रवियों द्वारा की जा रही पत्थरबाजी में कई पुलिस अधिकारियों और पुलिसकर्मियों को चोटें आयी हैं. रांची के एसएसपी सुरेंद्र कुमार झा, सिटी एसपी अशुमन कुमार को भी चोटें आयी हैं. वहीं डेली मार्केट थानेदार अवधेश ठाकुर के सर में चोट आयी है.
वहीं एक जवान को पैर में गोली लगने की सूचना है. करीब एक दर्जन से अधिक पुलिसकर्मी और जवानों को चोटें आयी हैं. बता दें कि उपद्रवियों द्वारा के द्वारा काफी तोड़फोड़ की गई.
इसे भी पढ़ें:BIG BREAKING : नुपुर शर्मा के बयान का विरोध करने के लिए मेन रोड में जुटे प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज, फायरिंग




