JharkhandLead NewsRanchiTOP SLIDER

RANCHI : एसएसपी, सिटी एसपी और डेली मार्केट के थानेदार घायल

Ranchi : मेन रोड में हिंसक प्रदर्शन कर रहे उपद्रवियों द्वारा की जा रही पत्थरबाजी में कई पुलिस अधिकारियों और पुलिसकर्मियों को चोटें आयी हैं. रांची के एसएसपी सुरेंद्र कुमार झा, सिटी एसपी अशुमन कुमार को भी चोटें आयी हैं. वहीं डेली मार्केट थानेदार अवधेश ठाकुर के सर में चोट आयी है. वहीं एक जवान को पैर में गोली लगने की सूचना है. करीब एक दर्जन से अधिक पुलिसकर्मी और जवानों को चोटें आयी हैं.

इसे भी पढ़ें:BIG BREAKING : नुपुर शर्मा के बयान का विरोध करने के लिए मेन रोड में जुटे प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज, फायरिंग

घटनास्थल पर पहुंचे आइजी और डीआइजी

मेन रोड में विरोध प्रदर्शन को देखते हुए सुजाता चौक के नजदीक बंद कर दिया गया. जिला प्रशासन ने विरोध प्रदर्शन को देखते हुए यह कदम उठाया है. मेन रोड में पथराव की स्थिति बनी हुई है. वहीं घटना को लेकर आइजी अखिलेश झा, रांची रेज के डीआइजी और एसएसपी ने घटनास्थल पर पहुंच कर जानकारी ली.

अतिरिक्त पुलिस फोर्स को भी मंगाया गया. घटना को लेकर पुलिस मुख्यालय से भी कई अधिकारी मौके पर पहुंचे हैं.

इसे भी पढ़ें:BIG NEWS : पूजा सिंघल, मनी लॉड्रिंग समेत कई मामलों की जांच कर रहे ED अफसर का तबादला, सरयू ने ट्वीट कर दी जानकारी तो आये ऐसे-ऐसे कमेंट

Related Articles

Back to top button