Latehar

बिजली विभाग के अनुबंधकर्मी हड़ताल पर, 15 घंटे से प्रखंड में बिजली गुल

Latehar : पांच माह से लंबित बकाया वेतन की मांग को लेकर महुआडांड़ के सभी बिजली मिस्त्री सोमवार से हड़ताल पर चले गये हैं. इससे पूर्व वे अपनी मांग को लेकर महाप्रबंधक (तकनिकी)वि अ क्षेत्र मेदिनी नगर सहायक विद्युत अभियंता बरवाडीह से भी मिले थे. लेकिन उनकी समस्या पर कोई ध्यान नहीं दिया गया जिसके बाद बिजली विभाग के सभी मानव दिवस कर्मी हड़ताल पर चले गए हैं. जिसके कारण रविवार रात्रि के बाद से ही प्रखंड की बिजली पूरी तरह गुल हो चुकी है. जिससे प्रखंड अंतर्गत विद्युत संचालित उपकरणों से चलने वाली दुकानें ऑफिस एवं अन्य ऑनलाइन कार्य बुरी तरह से प्रभावित हैं. बिजली मिस्त्री हड़ताल में जाने से पूर्व प्रखंड की बिजली आपूर्ति पूरी तरह से बंद कर दी है. जिससे पूरा प्रखंड बिजली संकट की समस्या का सामना कर रहा है. जिसके कारण लोग अपने प्रतिष्ठान भी शाम को जल्दी ही बंद कर दे रहे हैं. लोग इस बात को लेकर भी चिंतित नजर आ रहे हैं कि यदि बिजली मिस्त्री हड़ताल से जल्द वापस नहीं आए तो लोगों के समक्ष जल समिति अन्य बुनियादी सुविधाओं पर भी काफी असर पड़ेगा. प्रखंड में एक भी बिजली मिस्त्री स्थायी तौर पर कार्यरत नहीं है.

बरवाडीह व्यवसायिक समिति करेगी विद्युत सब स्टेशन का घेराव

सोमवार की सुबह से बरवाडीह प्रखण्ड क्षेत्र की विद्युत आपूर्ति ठप होने के कारण आम लोग के साथ- साथ व्यवसायिक वर्ग को भी सबसे ज्यादा परेशानी उठानी पड़ी है. व्यवसायिक समिति के अध्यक्ष दीपक राज ने बताया कि अधिकारियों द्वारा पूरे दिन मामले को सुलझाकर आपूर्ति बहाल कराने का आश्वासन दिया जता रहा. लेकिन देर शाम तक विद्युत आपूर्ति बहाल नहीं कराई गई. विभाग और कर्मियों की आपसी समस्या में आमलोग और दुकानदार भाई को परेशानी उठानी पड़ रही है, जो जिले के विद्युत कार्यपालक अभियंता और बरवाडीह सहायक अभियंता की उदासीनता को दर्शाता है. उन्होंने कहा कि अगर अगले आठ बजे से पहले आपूर्ति सुचारू रूप से बहाल नहीं की गई तो बरवाडीह के दुकानदार सड़क पर उतरकर विभाग के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करते हुए विद्युत सब स्टेशन का घेराव करने पर विवश होंगे. जिसके सारी जवाबदेही प्रखंड प्रशासन और विद्युत विभाग के अधिकारियों की होगी.

Related Articles

Back to top button