DhanbadJharkhand

धनबाद : फ्लिपकार्ट ब्वॉय के साथ लूटपाट मामले का उद्भेदन

Dhanbad : गोविंदपुर थाना क्षेत्र से अंकित छिनतई मामले का उद्भेदन कर लिया गया है. डीएसपी अमर कुमार पांडेय ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर सुबह 9:00 बजे गोविंदपुर थाना से पुलिस बल की एक टीम द्वारा गोविंदपुर थाना अंतर्गत गाहिरा में छापेमारी कर तीन संदिग्ध व्यक्तियों पकड़ा गया है. उनसे पूछताछ के क्रम में अपना नाम प्रवेज आलम, अब्दुल रशीद अंसारी, मोहम्मद अशरफ अंसारी बताया. तीनों का मुर्गाबनी थाना गोविंदपुर के रहने वाले हैं.

पकड़े गए लोगों ने पुलिस को बताया कि 12 जून 2021 शाम के समय फ्लिपकार्ट के डिलीवरी ब्वॉय से लूटपाट की घटना को अंजाम दिया था.

इसे भी पढ़ें– बगैर किसी नयी छूट के स्वास्थ्य सुरक्षा सप्ताह 1 जुलाई तक बढ़ा

इस लूटकांड में उनके 2 साथी भी शामिल थे. इस लूटपाट कांड में उपयोग किया गया लाल रंग का सुपर स्प्लेंडर तथा डिलीवरी ब्वॉय से लूटे गए सभी सामान बरामद कर लिए गये हैं.

इस छापेमारी में गोविंदपुर थाना प्रभारी सुरेंद्र कुमार सिंह, तथा विक्रम कुमार सिंह पुलिस निरीक्षक, दीपक कुमार पुलिस निरीक्षक, नीतीश अश्वनी पुलिस निरीक्षक, नंदू कुमार पाल पुलिस निरीक्षक, सभी गोविंदपुर थाना आरक्षी संजय कुमार सिंह मौजूद थे.

इसे भी पढ़ें– पटना में STET अभ्यर्थियों ने किया हंगामा, सचिवालय के बाहर किया प्रदर्शन

Related Articles

Back to top button