Chaibasa

चक्रधरपुर की खबरें: बैठक कर भाजपा ने की लोकसभा चुनाव पर मंत्रणा, कांग्रेस कमेटी की बैठक में संगठन मजबूती पर दिया जोर

Chakradharpur: भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय में सिंहभूम लोकसभा स्तरीय बैठक में  पार्टी के प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह शामिल हुए. कार्यक्रम की शुरुवात दीप प्रज्वलित कर पार्टी के  डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं  पंडित दीनदयाल उपाध्याय  के चित्रों पर श्रद्धा पुष्प अर्पित कर एवं सामूहिक वन्देमातरम प्रार्थना से की गई. मोके पर प्रदेश महामंत्री कर्मवीर सिंह ने जय श्री राम के जयघोष कर संबोधित करते हुए कहा कि जिस तरह श्री रामचन्द्र जी 14 वर्ष के वनवास में 13 वर्षों तक गांव गांव घूमकर, संगठन खड़ाकर समाज के जनशक्ति को जगाने का काम किये थे ,उसी प्रकार सभी कार्यकर्ताओं को गांव गांव जाकर,आम जनता को मोदी जी के द्वारा विगत 10 वर्षों में आदिवासियों, गरीबों, आमजनों के  परिवार के हितार्थ किये गए योजनाओं की जानकारी देना है, जिसके लिए हमे सर्वप्रथम बूथों की शशक्तिकरण करना है. शक्ति वंदन कार्यक्रम के तहत माताओं बहनों को मोदी जी के नारी विकाश संबंधी किये गए कार्यों से अवगत कराना है. उन्होंने  कहा कि विगत राष्ट्रीय परिसद की बैठक में मोदी जी ने कहा था कि कश्मीर में लगे धारा 370 को हटाने के लिए हमारे डॉ श्याम प्रसाद मुखर्जी जी ने जान बलिदान कर दिया था, आज भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने धारा 370 हटाकर उन्हें सच्ची श्रधांजलि दिया है.हमे हर बूथ में पूर्व में मिले मतों में 370 मत ज्यादा लाकर पूरे देश मे 370 सीटों पर जीत हासिल,हर हालत में करना है,जिसके लिए जनता ने भी मोदीजी  के गारंटी पर पूरा विश्वासकर मन बना लिया है.केवल आवश्यकता है. कार्यकताओं को सभ बूथों पर जनता की मत डलवाने के लिए संपर्क करना.उन्होंने कहा कि मोदीजी की गारंटी कार्यक्रम के लिए कार्यकर्ता घूम घूम कर विकसित भारत संकल्प के लिये विकसित भारत मोदी गारंटी बक्शे में सुझाव लेकर दिल्ली भेजने की कार्य करेंगे,जिससे कि भारतदेश को विकसित बनाने में आमजनों की भागीदारी संभव हो जायेगी.उन्होंने सभी सात मोर्चाओ के पदाधिकारियों को चलाए जा रहे कार्यक्रमो पर वार्ता कर निर्देश दिए .6 मार्च को देश के प्रधानमंत्री  सभी नव मतदाताओं से संवाद करेंगें, जिसके लिए सभी मण्डलों में एल ई डी या माइक द्वारा नव मतदाताओं को सुनने देखने की ब्यवस्था करना है.सांसद गीता कोड़ा ने कहा कि कर्मवीर जी से मिले मार्गदर्शन पर हम सभी मिलकर कार्य करेंगें ,जिससे कि मोदीजी के विकसित भारत बनाने के संकल्प में हम सभी कार्यकर्ता एकजुट होकर कार्यान्जाम देंगे और उसके लिये वे हर तरह से जनसेवा भाव से संगठन के साथ रहेंगी.

भाजपा का आक्रोश धरना प्रदर्शन

भारतीय जनता पार्टी चक्रधरपुर ग्रामीण प्रखंड एवं टोकलो मंडल एवं चक्रधरपुर नगर मंडल की अध्यक्षता में राज्य सरकार के खिलाफ में एक दिवसीय आक्रोश धरना प्रदर्शन चक्रधरपुर प्रखंड कार्यालय में आयोजन किया गया.इस धरना प्रदर्शन में सभी पदाधिकारीयों ने राज्य सरकार के खिलाफ अपनी अपनी विचार आम नागरिकों के सामने कही गई एवं आम नागरिकों से विनती करते हुए कहा गया कि इस बार लोकसभा चुनाव में प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी जी को कमल फूल छाप में वोट देकर भारी मतों से विजय बनाएं यही आपकी सबसे बड़ी जीत होगी. इस कार्यक्रम में प्रदेश महिला मोर्चा उपाध्यक्ष श्रीमती राजपति देवी भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता गण उपस्थित थे.

पश्चिमी सिंहभूम कांग्रेस कमेटी की बैठक संपन्न

कांग्रेस भवन चाईबासा में जिला कांग्रेस कमेटी की एक अहम बैठक आयोजित की गई. इस बैठक में जिला कांग्रेस के संगठन की सशक्तिकरण और आगामी लोकसभा चुनाव की तैयारियों पर चर्चा की गई. बैठक में उपस्थित जिला प्रभारी सह प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष  आदरणीय बंधु तिर्की ने कहा कि 11 सदस्यों का एक कमेटी का गठन किया जाए , जो रांची जाकर प्रदेश के प्रभारी मीर साहब से मुलाकात कर जिले के उम्मीदवारी हेतू चर्चा करें, ताकि इस जिले से सांसद चुनाव हेतु उम्मीदवार तय की जा सके, उन्होंने कहा कि इस जिले से कांग्रेस पार्टी ही चुनाव लड़ेगी और चुनाव हम लोग जीतेंगे आप लोग सभी कार्यकर्ता तैयार रहें, यह सीट हमेशा से कांग्रेस का रहा है और आगामी चुनाव कांग्रेस पार्टी ही लड़ेगी. इस कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष चंद्रशेखर दास ने की.

Related Articles

Back to top button