
Jamshedpur: पूर्वी सिघभूम जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनज़र जन संवाद कार्यक्रम का आयोजन सिद्धगोड़ा स्थित बिरसा मुंडा टाउन हॉल में किया गया. मुख्य अतिथि के रूप में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश उपस्थित थे. कार्यक्रम में सैकड़ों की संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद थे. कार्यक्रम में पूर्व सांसद डॉ अजय कुमार, कांग्रेस जिला अध्यक्ष आनंद बिहारी दुबे, कार्यकारी अध्यक्ष धर्मेंद्र सोनकर समेत कई प्रदेश स्तर के नेता उपस्थित थे. अतिथियों ने सभी कांग्रेस जनों से एकजुट होकर विधानसभा चुनाव में कार्य करने व उम्मीदवारों की जीत तय करने निर्देश दिया, साथ ही कहा कि जमशेदपुर पूर्वी की सीट जो पूर्व में कांग्रेस के पास थी इस बार के चुनाव इसे जीत कर वापस अपना पास लाना है.




