Giridih

70 लाख की महंगी शराब जब्त, पंजाब के दो तस्कर गिरफ्तार, ट्रक से लेकर पहुंचे थे गिरिडीह

Giridih: 70 लाख की ब्रांडेड कंपनी की शराब लोड ट्रक जब्त करने में गिरिडीह के धनवार के घोड़थंबा ओपी की पुलिस को सफलता मिली है. जब्त ट्रक में 631 पेटी शराब लोड था. पंजाब से घोड़थंबा इलाके के ईंटाचांच मोड में एक अर्धनिर्मित मकान के समीप लोड ट्रक खड़ा था और उसी मकान में डंप हो रहा था. इसी दौरान ओपी पुलिस ने ट्रक के साथ दो ड्राइवर को भी गिरफ्तार कर लिया.पुलिस पूछताछ में जुटी हुई है. पूछताछ के क्रम में दोनों शराब तस्करों ने बताया कि वह पंजाब के तरणतारन के व्लाचक थाना इलाके के 95 हाउस के रहने वाले जसवीर सिंह और पंजाब के ही अमृतसर के रानागार्डन इलाके के रहने वाले सरदार हरदेव सिंह है. पूछताछ में दोनो ने बताया कि उन्हे पंजाब से घोड़थंबा इलाके में 70 लाख की अवैध शराब से लोड 631 पेटी शराब पहुंचाने को कहा गया था. शराब लोड ट्रक रविवार को लेकर गिरिडीह पहुंचे. शराब यहां एक अर्धनिर्मित मकान में डंप किया जा रहा था, लेकिन शराब के इस स्टॉक का मालिक कौन है और इस  मकान में किसके इशारे में डंप होना था, इसकी जानकारी उन्हें भी नहीं. उन्हे बस इस अर्धनिर्मित मकान के बाहर ट्रक को खड़ा कर देना था. इधर एसडीपीओ राजेंद्र प्रसाद ने बताया कि एसपी डॉक्टर विमल कुमार को मिली गुप्त सूचना के आधार पर घोड़थंबा पुलिस ने एसडीपीओ के नेतृत्व में कारवाई की. अवैध शराब जब्त की. एसडीपीओ के अनुसार त्योहार में बेचने के लिए पंजाब से शराब मंगाई गई थी. गिरफ्तार लोगों से पूछताछ कर पुलिस इस धंधे में शामिल लोगों तक पहुंचने में जुटी है. जल्द ही कुछ अन्य लोगों को गिरफ्तारी हो सकती है.

Related Articles

Back to top button