Giridih

हरियाण व जम्मू कश्मीर से भाजपा की विदाई, झारखंड में फिर बनेगी हेमंत की सरकार : सुबोधकांत सहाय

Giridih: कांग्रेस कैंपेन कमेटी के अध्यक्ष और पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय के साथ बेरमो विधायक अनूप सिंह रविवार को कांग्रेस के संवाद अभियान में शामिल होने गिरिडीह पहुंचे. जिले के जमुआ, सरिया, धनवार समेत कई इलाकों में संवाद अभियान शुरू किया. संवाद अभियान के दौरान पत्रकारों से बातचीत के क्रम में पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय और बेरमो विधायक अनूप सिंह ने कहा कि पूरे प्रदेश में छह टीम कैंपेन कार्यक्रम चला रही है. 4 से 7 के बाद 15 अक्टूबर के बाद से राज्य के 81 सीटों पर कैंपेन कार्यक्रम चलाया जाएगा. राज्य के लोगो को इंडी गठबंधन और हेमंत सरकार की उपलब्धियों से रूबरू कराया जा रहा है. पूर्व केंद्रीय मंत्री ने कहा कि कांग्रेस इस बात को लेकर उत्साहित हैं की हेमंत सरकार अपनी दूसरी पारी की लड़ाई के लिए कांग्रेस के साथ तालमेल कर लड़ रही है. क्योंकि हरियाणा और जम्मू कश्मीर के सर्वे इसी और इशारा कर रहे हैं कि दोनों राज्यों में कांग्रेस की वापसी हो रही है. और 400 पार का नारा देने वाले अब दोनों राज्यों से लतिया कर भगाएं जा रहे है. सहाय ने कहा कि 18 साल तक राज्य में शासन करने वाली भाजपा को कभी नौकरी की याद नहीं आई, और अब सता हासिल करने के लिए नौकरी देने का एलान कर रही है.

भाजपा को अब बांग्लादेशी घुसपैठिए की याद आ रही है,18 साल तक सोए हुए थे. जेएमएम नेता सुप्रियो भट्टाचार्य के गठबंधन और सीट बंटवारा को लेकर गरमाई राजनीतिक से जुड़े सवाल पर पूर्व केंद्रीय मंत्री सहाय और बेरमो विधायक अनूप सिंह ने कहा कि जो भ्रम के हालात थे, वो खत्म हो चुके हैं। अब सब नॉर्मल है और जल्दी ही सीट बंटवारा हो जाएगा. कोई समस्या नहीं है. इंडी गठबंधन के नेता सीएम हेमंत ही हैं और चुनाव के बाद भी वही रहेंगे. बातचीत के क्रम में बेरमो विधायक ने भी दावा करते हुए कहा कि हेमंत सरकार ने जब काम किया तभी तो इतने इतने विज्ञापन निकाले जा रहे हैं. जो पहले अपने अधिकार के लिए धरना पर थे, वही अब हेमंत सरकार को माला पहना रहे हैं. अनूप ने एक सवाल के जवाब में कहा कि मनरेगा कर्मी और बिजली विभाग के कर्मियो को हेमंत सरकार में पूर्व मंत्री दिवंगत राजेंद्र सिंह ने नौकरी दी थी. लिहाजा, सिर्फ 200 लोग आंदोलन कर रहे हैं, जबकि 7500 कर्मी की बहाली हो गई है. प्रेसवार्ता के दौरान कांग्रेस नेता उपेंद्र सिंह और संतोष सिंह भी मौजूद थे.

Related Articles

Back to top button