JharkhandLead NewsRanchi

INDI गठबंधन की बैठक से पहले होगी कांग्रेस विधायक दल की बैठक, डिप्टी सीएम की हो सकती है मांग

Ranchi: झारखंड में चल रहे राजनीतिक उठापटक के बीच सीएम आवास में आज (बुधवार) की शाम 4:30 बजे बैठक होगी. उससे ठीक पहले कांग्रेस प्रदेश प्रभारी गुलाम अहमद मीर पार्टी के सभी विधायकों के साथ पार्टी मुख्यालय में बैठक करेंगे. कांग्रेस विधायक दल की बैठक को कई मायने में अहम माना जा रहा है क्योंकि जिस तरीके से राज्य में राजनीतिक हलचल तेज हुई वैसे में कांग्रेस अब फ्रंट फुट पर खेलने की तैयारी में दिख रही है. ऐसा माना जा रहा है कि कांग्रेस सरकार में डिप्टी सीएम का पद मांग सकती है. यह माना जा रहा है कि इस बैठक में प्रभारी सरकार से नाराज विधायकों से बात कर उनकी राय जानने की कोशिश करेगे. क्योंकि पूर्व में सरकार और पार्टी कोटे के मंत्री की कार्य शैली पर विधायक सवाल खड़ा कर चुके हैं.

इसे भी पढ़ें – सीएम के प्रेस सलाहकार अभिषेक प्रसाद पिंटू समेत, होटवार जेल समेत आधा दर्जन ठिकानों पर एक साथ ईडी का छापा

Related Articles

Back to top button