JharkhandLead NewsRanchiTOP SLIDER

सीएम के प्रेस सलाहकार अभिषेक प्रसाद पिंटू समेत, होटवार जेल समेत आधा दर्जन ठिकानों पर एक साथ ईडी का छापा

Ranchi : रांची में ईडी की टीम एक बार फिर छापेमारी कर रही है. बताया जा रहा है कि झारखंड सरकार के बेहद करीबी लोगों के ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है. सीएम के प्रेस सलाहकार अभिषेक प्रसाद पिंटू, होटवार जेल समेत कई ठिकानों पर छापा चल रहा है. साथ ही यह छापेमारी रांची के अरगोड़ा और रातू रोड में की जा रही है. बताया जाता है कि विनोद सिंह समेत कई लोगों के ठिकानों पर भी यह छापेमारी हो रही है.

साहिबगंज डीसी के यहां भी रेड

रांची समेत साहिबगंज, देवघर के कई इलाकों में भी एक साथ ईडी ने दबिश दी है. सीएम के सलाहकार अभिषेक प्रसाद उर्फ ​​पिंटू के अलावा साहिबगंज डीसी रामनिवास यादव, खोदनिया ब्रदर्स आर्किटेक्ट बिनोद कुमार, पूर्व विधायक पप्पू यादव, डीएसपी राजेंद्र दुबे, अभय सरावगी, सिपाही अवधेश कुमार सहित अन्य के ठिकानों पर छापेमारी चल रही है.

इसे भी पढ़ें: राजनीतिक हलचल के बीच कांग्रेस प्रदेश प्रभारी ने सभी जिला और कार्यकारी अध्यक्षों के साथ की बैठक, तैयार रहने का दिया निर्देश

Related Articles

Back to top button