
Special correspondent
Ranchi: हरमू नदी जीर्णोद्धार व संरक्षण कार्य होने के बावजूद इस नदी की दुर्दशा के लिए सीएजी ने अपात्र व अनुभ वहीन संवेदक से काम कराने के लिए अफसरों को जिम्मेदार ठहराया है. सीएजी की ऑडिट में स्पष्ट रूप से यह बात सामने आयी कि परियोजना के क्रियान्वयन में अनुभ वहीन व अयोग्य संवेदक का चयन किया गया था, जिस वजह से योजना फेल हो गयी. जुडको द्वारा निविदा आमंत्रण सूचना की शर्त के अनुसार चिंहित्त उपसंवेदक के पास फाइटोरिड तकनीक में या ऐसी कोई भी स्थानीय प्रकृति आधारित अथवा प्रक्रिया वाली एसटीपी का रेखांकन, निर्माण व संचालन का अनुभव होना आवश्यक था.
इसे भी पढ़ें: हरमू नदी की दुर्दशा: बार-बार संशोधन से ग्रामीण क्षेत्र का डीपीआर फाइनल नहीं हुआ सलाहकार को 1.60 करोड़ का करना पड़ा भुगतान
जुडको दवारा तैयार किए गये तुलनात्मक विवरणी की जांच से यह पता चला कि दो संवेदक मेसर्स ज्योति बिल्डटेक ओर मेसर्स ईगल इंफ्रा इंडिया लि.से यह निविदा प्राप्त हुई थी. निविदा की शर्तो के अनुसार निविदा के प्रपत्र, बैंक शोधन क्षमता प्रमाण पत्र और चिंहित उप संवेदक के अनुभव प्रमाण पत्र नहीं जमा करने के कारण, तकनीकी मूल्यांकन में जुडको की निविदा समिति ने मेसर्स ज्योति बिल्डटेक को अयोग्य घोषित कर दिया हालांकि, निविदा समिति ने मेसर्स से ज्योति बिल्टेक को पुनर्निविदा की सिफारिश नहीं की और एकमात्र निविदाकर्ता मेसर्स ईगल इंफ्रा इंडिया लि. को डिजाइन बिल्ड ऑपरेट एंड ट्रांसफर मॉडल पर 85.43 करोड़ बीओक्यू से 9.97 प्रतिशत अधिक का ठेका फरवरी 2015 में दे दिया. परियोजना के कार्यान्वयन के बाद पांच साल तक संचालन व मेंटेंनेस भी इसमें शामिल था.
निविदा की संचिका ओर सफल निविदादाता द्वारा दिए गये निविदा दस्तावेजों की ऑडिट में पता चला कि ठेकेदार मेसर्स ईगल इंफ्रा इंडिया लि. के पास फाइटोरिड तकनीक या किसी भी प्रकृति आधारित उपचार प्रक्रिया का अनुभव नहीं था तथा इन्हें एक उपसंवेदक मेसर्स इंदरदीप कंस्ट्रÑक्शन कंपनी, उल्हासनगर के अनुभव के प्रमाण पत्र के आधार पर योग्य माना गया. हालांकि, संवेदक ने कथित उपसंवेदक को एसटीपी कार्य के करने के लिए तथा सीवर लाइन बिछाने के लिए नियुक्त नहीं किया गया. जुडको से संबंधित परियोजना अभियंताओं द्वारा एक लेखा परीक्षा प्रश्नवाली के उत्तर में लेखा परीक्षा को यह सत्यापित किया गया था.
इस प्रकार निविदा शर्त जिसने संवेदकों को चिंहित उप संवेदकों के अनुभव के आधार पर निविदा डालने की अनुमति दी थी, का निविदा प्राप्त करने के लिए दुरूपयोग किया गया. इस प्रकार एक अनुभवहीन एवं अपात्र संवेदक को परियोजना का काम दिया गया. इसने पूरी निविदा प्रक्रिया को दूषित कर दिया. एजी ने इस मामले की अग्रतर जांच की अनुशंसा की है. हरमू नदी नदी जीर्णोद्धार योजना भी फेल गयी. हालांकि इस मसले पर विभाग ने कहा कि जुलाई 2022 कि एसटीपी का निर्माण एनईईआरआई की देखरेख में किया गया जिनके पास फाइटोरिउ तकनीक का एकाधिकार था. आगे निकास सम्मेलन अगस्त 2022 में सचिव ने लेखा परीक्षा के निष्कर्ष को स्वीकार भी किया.




