
Jamshedpur : जमशेदपुर समेत पड़ोसी जिले सरायकेला-खरसावां में भी प्रतिबंधित पशुओं की तस्करी का अवैध धंधा खूब फल-फूल रहा है. इसे रोकने के लिए पुलिस की सख्ती भी काम नहीं आ रही है. ताजा मामला आदित्यपुर के मीरुडीह स्थित राहरगोड़ा चौक की है. सोमवार को स्थानीय लोगों की नजर एक वाहन पर पड़ी. उसपर काला शीशा लगा हुआ था. फिर भी लोगों ने वाहन में प्रतिबंधित गौवंशीय पशु लदा पाया. इसकी सूचना विहिप कार्यकर्ताओं को दी गई. उसके बाद मौके पर धरम पराशर के नेतृत्व में विहिप कार्यकर्ता राहरगोरा चौक पहुंचे. तबतक वाहन में मौजूद चालक और दो व्यक्ति मौके से फरार हो चुके थे. उसी दौरान आक्रोशित लोगों ने वाहन में तोड़-फोड़ की और पशुओं को मुक्त कराया गया. वाहन में छह पशुओं को पांव और हाथ बांधकर रखा गया था. उन्हें मुक्त कराकर विहिप कार्यकर्ता गौशाला ले गए. वहीं लोगों के गुस्से का आलम यह था कि देखते ही देखते उन्होंने पूरे वाहन को ही पलट दिया. दूसरी ओर विहिप और सहयोगी दलों के कार्यकर्ताओं ने इस मामले में स्थानीय पुलिस से जल्द करवाई की मांग की है. मौक़े पर हिन्दू उत्सव समिति आदित्यपुर प्रमुख अभिमन्यु सिंह के अलावा मोती लाल, शानू सिंह, बबलू दास, टूना सिंह, आकाश बहादुर आदि मौजूद थे.
इसे भी पढ़ें- बाल उत्पीड़न के मामले में जेल में बंद पुष्पा तिर्की को हाईकोर्ट से जमानत




