1st LeadJharkhandRanchi

बंधु के घर सीबीआई की छापेमारी से कांग्रेस नाराज, कहा- केंद्र कर रहा साजिश

Ranchi : झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी के कार्यकारी अध्यक्ष बंधु तिर्की के घर गुरुवार को सीबीआई ने छापेमारी की. इस पर प्रतिक्रिया देते हुए प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता राकेश सिन्हा ने कहा कि अपने कारनामों और विफलताओं को छिपाने के लिए नरेन्द्र मोदी ने कांग्रेस और विपक्षी नेताओं के उपर कीचड़ उछालने की साजिश रची है, यह लोकतंत्र के लिए खतरनाक है.

प्रदेश प्रवक्ता ने कहा कि मांडर चुनाव की घोषणा के तुरंत बाद बंधु तिर्की के घर छापेमारी यह दर्शाता है कि केंद्र की सरकार किस प्रकार सीबीआई जैसी संस्थाओं का भी राजनीतिकरण कर रही है. सीबीआई को यह जल्द बताना चाहिए कि बंधु तिर्की के आवास से उन्हें क्या साक्ष्य और सबूत प्राप्त हुए हैं. इस प्रकरण में जितनी जल्दबाजी सीबीआई ने दिखाई, उतनी ही तेजी से प्रमाणिक साक्ष्य और सबूत जनता के सामने लाये.

 

जल्द हो जांच आयोग का गठन:

प्रदेश प्रवक्ता ने राज्य सरकार से मांग की है कि जल्द से जल्द आयोग का गठन हो. झारखंड गठन के बाद से आज तक भाजपा के शासनकाल के दौरान जितना भ्रष्टाचार हुआ है, उसमें व्याप्त भ्रष्टाचार की जांच की जाय. ताकि राज्य की जनता यह जान सके कि भाजपा अपने भ्रष्टाचारियों को बचाने के लिए किस प्रकार का षड्यंत्र रच रही है.

 

 इसे भी पढ़ें : बंधु तिर्की के आवास पर 9 घंटे तक चली छापेमारी, कई दस्तावेज सीबीआइ को लगे हाथ

Related Articles

Back to top button