JharkhandKodermaNEWS

कोडरमा: वज्रपात से मरकच्चो में सहिया की मौत

Koderma: जिले के मरकच्चो थाना क्षेत्र नावाडीह में सहिया की वज्रपात से मौत हो गयी. बुधवार की शाम बारिश के दौरान वज्रपात की चपेट में आने से उक्त 35 वर्षीया महिला गंभीर रूप से घायल हो गई थी. उसे परिजनों के द्वारा मरकच्चो स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया जहां इलाज करके कोडरमा सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया. बुधवार की देर रात सदर अस्पताल लाने के दौरान इसकी रास्ते में ही मौत हो गई. कोडरमा सदर पहुंचते ही डॉक्टरों द्वारा उसे मृत घोषित कर दिया गया. मृतका की पहचान बेबिया देवी उम्र 35 वर्ष पति रूपलाल सिंह, नावाडीह निवासी के रूप में हुई. मृतका के पति ने बताया कि उनकी पत्नी सहिया भी थी. बुधवार की शाम बारिश के दौरान बर्तन में पानी ले जाने के दौरान घर के बाहर वज्रपात की चपेट में आने से वह गंभीर रूप से घायल हो गई थी. जिसे मरकच्चो स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया जहां इलाज करके कोडरमा रेफर कर दिया गया था जिसके बाद सदर लाने के दौरान रास्ते में ही उसकी मौत हो गई.

Related Articles

Back to top button