
Ranchi : मणिपुर में महिलाओं के प्रति हुए अन्याय एवं भारतीय जनता पार्टी के खिलाफ गुरुवार को झामुमो ने अल्बर्ट एक्का चौक पर केंद्र सरकार एवं मणिपुर राज्य सरकार का पुतला दहन किया. झामुमो रांची जिला समिति द्वारा जिलाध्यक्ष मुश्ताक आलम के नेतृत्व में कार्यक्रम हुआ. इस दौरान झामुमो रांची जिला समिति ने मणिपुर राज्य सरकार को अविलम्ब बरखास्त कर राष्ट्रपति शासन लगाने की मांग की है. नेताओं ने कहा कि लागातार आदिवासियों पर भाजपा, उनकी सरकार और उनके नेताओं एवं कार्यकर्ताओं द्वारा जुल्म ढाये जा रहे हैं. देश की कोई भी आदिवासी महिला सुरक्षित नहीं है
मौके पर झामुमो जिला सचिव डॉ हेमलाल कुमार मेहता हेमू, केन्द्रीय सदस्य समनुर मंसुरी, पवन जेडिया, अन्तु तिर्की, जिला उपाध्यक्ष अश्विनी शर्मा, जनक नायक, बीरू तिर्की, कलाम आजाद, बीरू साहू, आदिल इमाम, प्रदीप मिर्धा, कुदुस अन्सारी, समीम बड़ेहार, महादेव मुण्डा, फैयाज शाह, शान्ति तिर्की, जीत गुप्ता, नागेश्वर महतो, नरेश यादव, धर्मेन्द्र सिंह, परवेज आलम गुड्डू, सोनु मुण्डा, फरीद खान, नवीन तिर्की, अवधेश यादव, मो असलम, सुजीत कुजुर, गोपाल पाण्डे, साहिल यादव, राकेश वर्मा आदि शामिल थे.
इसे भी पढ़ें – देश में कोई सुरक्षित नहीं, भाजपा के लोगों को देश की जनता 2024 में जवाब देगी: सुप्रियो



