JharkhandRanchi

देश में कोई सुरक्षित नहीं, भाजपा के लोगों को देश की जनता 2024 में जवाब देगी: सुप्रियो

Ranchi : देश के पूर्वी राज्य मणिपुर से सामने आये एक वीडियो क्लिप ने पूरे देश को हिला कर रख दिया है. इस घटना की देशभर में निंदा की जा रही. इधर झारखंड में भी इस घटना की कड़ी निंदा की जा रही है गठबंधन पार्टी कांग्रेस और जेएमएम ने इस घटना पर केंद्र सरकार पर निशाना साधा है. जेएमएम के वरिष्ठ नेता सुप्रियो भट्टाचार्य आज पत्रकारों से बातचीत के दौरान कहा कि मणिपुर की घटना से पूरा देश शर्मसार है. कहा कि देश में कोई सुरक्षित नहीं है सबकी अस्मत लूटी जा रही है. भाजपा के लोगों को देश की जनता 2024 में जवाब देगी.

प्रधानमंत्री और गृह मंत्री चुप क्यों हैं

श्री भट्टाचार्य ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चुनावी व्यवस्था के कारण कल तक खामोश थे, आज संवाद में जो बातें प्रधानमंत्री ने मीडिया से कहीं वो भी एक तरफा था. मणिपुर में डबल इंजन की सरकार है. देश का एक हिस्सा पिछले 77 दिनों से जल रहा है जिसमें गृहमंत्री अमित शाह भी दौरा कर के आते है लेकिन फिर भी वे चुप्पी साधे रहते हैं. उन्होंने कहा कि देश के प्रधानमंत्री और गृहमंत्री ने देश को शर्मसार किया है. वहीं, मणिपुर सरकार पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि मणिपुर राज्य के मुख्यमंत्री इस्तीफा देने का नाटक करने के बावजूद आज तक कुर्सी पर बैठे हुए हैं.

मणिपुर सरकार को बर्खास्त कर मणिपुर के मुख्यमंत्री के खिलाफ केस दर्ज हो

उन्होंने भाजपा की महिला मोर्चा और बाबूलाल मरांडी पर भी जम कर निशाना साधा. कहा इस वक्त जब मणिपुर में महिलाओं पर अत्याचार हो रहे तब बीजेपी की महिला मोर्चा कहां हैं? बाबूलाल मरांडी चुप क्यों हैं? उन्होंने कहा कि क्या मणिपुर इस देश का हिस्सा है. हाउस में इस पर चर्चा क्यों नहीं हो रहा है. मणिपुर सरकार और भाजपा पर बसरते हुए उन्होंने कहा कि बेशर्मी के साथ सत्ता में बने हुए हैं. जेएमएम ने अविलम्ब मणिपुर सरकार को बर्खास्त करने और वहां के मुख्यमंत्री के खिलाफ केस दर्ज करने की मांग की है.

इसे भी पढ़ें – अस्पतालों में जांच और इलाज की बेहतर और आधुनिक सुविधाएं लायें, ताकि मरीजों को बाहर न जाना पड़े: मुख्यमंत्री

Related Articles

Back to top button