
Palamu : आर्थिक मंदी, मंहगाई, सरकारी संस्थाओं के निजीकरण, बेरोजगारी समेत कई अन्य मुद्दों को लेकर वामदलों ने आज बुधवार को देशव्यापी विरोध प्रदर्शन कार्यक्रम आयोजित किया. इत क्रम में पलामू में भी वामदलों ने सरकार की नीतियों के खिलाफ प्रदर्शन किया. डालटनगंज के छहमुहान पर विरोध-प्रदर्शन कर सभा की गयी. इससे पहले रेड़मा चैक स्थित पार्टी कार्यालय से जूलूस निकाला गया.
सभा की अध्यक्षता भाकपा के जिला सचिव रुचिर कुमार तिवारी ने की. उन्होंने कहा कि आज देश आर्थिक मंदी के दौर से गुजर रहा है, फैक्ट्रियां बंद हो रही हैं, बैंक दिवालिया हो रहे हैं, बेरोजगारी और महंगाई चरम पर है. कहा कि आज नौजवान को काम देने का प्रचार हो रहा है, लेकिन रोजगार का सृजन नहीं हो रहा है. ऐसी स्थिति में भी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी कारपोरेट घरानों को छूट देते हुए उनका कर्ज माफ कर रहे हैं.
इसे भी पढ़ें : धनबादः सीएम की सभा से पहले बंटी अखबार की कतरन, लोगों को बताया- रघुवर दास ने ही झरिया को उजाड़ देने की घोषणा की थी
वित्त मंत्री इस आर्थिक मंदी को क्षणिक मंदी बता रही हैं….
श्री तिवारी ने कहा कि वित्त मंत्री इस आर्थिक मंदी को क्षणिक मंदी बता रही हैं और उनके पति आर्थिक मंदी से निपटने के लिए पुराना नरसिंह राव और मनमोहन की नीति पर चलने के लिए सलाह दे रहे हैं. नरेन्द्र मोदी पूरे देश को खुले में शौच से मुक्त घोषित करने जा रहे हैं, लेकिन मेदिनीनगर शहर में गरीब लोग आज भी खुले में शौच कर रहे हैं.
सभा को राज्य कार्यकारिणी सदस्य सूर्यपत सिंह, भाकपा माले के जिला सचिव आरएन सिंह, दिव्या भगत, अविनाश रंजन, सीपीआई के सुरेश ठाकुर, जनेश्वर भुइयां रामनंदन विश्वकर्मा मनाजरूल हक अविनाश रंजन, त्रिलोकीनाथ, सरफराज आलम, रविंद्र भुइयां आदि भी संबोधित किया. सभा में पूरन चंद साहू, गणेश राम, भोला सिंह, सुदामा ठाकुर, कुलदीप प्रजापति, हरीराम, ललन पासवान, राम जन्म भुइंया, मोईउद्दीन अंसारी, कलीम अंसारी सहित सैकड़ों लोग उपस्थित थे.
इसे भी पढ़ें : #Dhullu तेरे कारण: केके साइडिंग के मजदूरों ने कहा- विधायक को रंगदारी देने में ही चला जाता है पैसा




