Crime NewsDhanbadJharkhandNEWS

धनबाद के सुदामडीह पुलिस ने दो संदिग्ध बदमाशों को हथियार के साथ किया गिरफ्तार

Dhanbad: धनबाद के सुदामडीह में दो संदिग्ध बदमाशों को हथियार के साथ गिरफ्तार किया. वरीय पुलिस अधीक्षक एच पी जनार्दनन के निर्देश पर में सभी थाना में वाहन चैकिंग अभियान चल रही थी. इसी क्रम में सुदामडीह पुलिस द्वारा मोहन बाजार भाटडीह मोड़ में स्प्लेंडर बाइक से दो संदिग्ध लोगो को भागते देखा गया. सुदामडीह थाना प्रभारी प्रदीप राणा, एएसआई अमलेश राम,आरक्षी महेंद्र सिंह, हवलदार अमरजीत दास के द्वारा दल बल के साथ उन दोनों का पीछा किए और सख्ती से पूछताछ किए उनकी वाहन को जांच किया तो प्रेम कुमार गोप जो पीछे बैठा था और अभिषेक कुमार पंडित बाइक चला रहा था. इन अपराधियों के पास से अवैध देशी सिक्सर हथियार, 43000 नगद और आईफोन, दो मोबाईल फोन बरामद किया गया है.

सिंदरी अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी अभिषेक कुमार ने मीडिया को बताया की जोरापोखर थाना क्षेत्र के रहने वाले दो युवक पाथरडीह से मोहनबाजार होते हुए अपने निवास डिगवाडीह जोरापोखर जा रहे थे इसी क्रम में सुदामडीह पुलिस ने अवेध देशी सिक्सर हथियार , 43000 नगद, आईफोन, दो मोबाईल के साथ गिरफ्तार किया. जोरापोखर थाना क्षेत्र के डिगवाडीह के रहने वाले दोनो युवक प्रेम कुमार गोप और अभिषेक कुमार पंडित ने कबूला हैं की वे अवैध हथियार बेचते हैं और इनके साथ इस कारोबार में अन्य कई लोग भी शामिल हैं उन सभी लोगों की तलाश पुलिस कर रही हैं अनुसंधान जारी हैं. इन दोनो का अपराधिक इतिहास पुलिस खंगाल रही है.

Related Articles

Back to top button