HEALTHJharkhandJharkhand StoryKhas-KhabarLead NewsNEWSRanchi

कोल इंडिया मेडिकल कॉन्फ्रेंस “सीमेकॉन 23 ” का CIL अध्यक्ष पी.एम.प्रसाद ने किया उद्घाटन

Ranchi: सीसीएल मुख्यालय में शुक्रवार को कोल इंडिया मेडिकल कांफ्रेंस “सीमेकॉन 23 ” (Coal India Medical Conference) का उद्घाटन कोल् इंडिया लिमिटेड ( सीआईएल ) के अध्यक्ष पी.एम.प्रसाद ने किया. इस मौके पर सीआईएल के पूर्व अध्यक्ष प्रमोद अग्रवाल, गोपाल सिंह , सीएमडी सीसीएल डॉ. बी वीरा रेड्डी, निदेशक (मार्केटिंग ), सीआईएल मुकेश चौधरी ,सीएमडी एनसीएल भोला सिंह,निदेशक (तक/सं ) राम बाबू प्रसाद ,निदेशक (वित्त ) पवन कुमार मिश्रा,निदेशक (तक/यो /परि ) बी.साईराम , सीसीएल के सीवीओ पंकज कुमार ,निदेशक (कार्मिक) एनसीएल मनीष कुमार सीएमपीडीआई के सीवीओ सुमित कुमार सिन्हा एवं अन्य गणमान्य उपस्थित थे. कार्यक्रम की शुरूआत मंचासीन गणमान्यों द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया.

इस मौके पर अपने संबोधन में सीआईएल चेयरमैन पी.एम. प्रसाद ने कोरोना काल में डॉक्टरों का समाज में योगदान को याद किया. उन्होंने सुझाव देते हुए कहा कि डॉक्टरों को राष्ट्रीय- अंतरराष्ट्रीय स्तर की कांफ्रेंस में भाग लेना चाहिए. सीसीएल के सीएमडी डॉ. बी. वीर रेड्डी ने कांफ्रेंस के सफल आयोजन पर बधाई दी और कहा कि यह कांफ्रेंस की ब्रेनस्टॉर्मिंग सत्रों से मेडिकल सेवाओं को बढ़ाने में लाभ मिलेगा. वहीं पूर्व चेयरमैन प्रमोद अग्रवाल ने विश्वास जताया कि कांफ्रेंस में होने वाले चर्चाओं से समाज को फायदा होगा. उन्होंने आगे कहा कि सीआईएल स्टेकहोल्डर्स के पूर्ण विकास के प्रति प्रतिबद्ध है तथा समय समय पर कंपनी द्वारा नियमित रूप से मेडिकल कैम्प्स आयोजित की जाती है.

इस मौके पर पूर्व चेयरमैन गोपाल सिंह ने भी आयोजकों को बधाई दी और कहा कि इस प्रकार की कांफ्रेंस मेडिकल सेवाओं को बढ़ाने में मदद करेंगी. उन्होंने कहा इस सम्मलेन में चिकित्सकों को कोल् इंडिया हॉस्पिटलों के लिए एक रोडमैप प्रस्तुत करना चाहिए. डायरेक्टर (मार्केटिंग) मुकेश चौधरी ने चुनौतीपूर्ण कोविड समय के दौरान सीसीएल अस्पतालों के उत्कृष्ट सेवा की सराहना की. एनसीएल के सीएमडी भोला सिंह ने कहा कि यह सम्मेलन डॉक्टरों के ज्ञानवर्धन का अवसर प्रदान करेगा. इस कार्यक्रम से चिकित्‍सा क्षेत्र में नवीनतम तकनीकी विशेषज्ञों का अनुभव प्राप्‍त होगा. जिससे संपूर्ण सीआईएल परिवार को निश्चित रूप से लाभ मिलेगा.

ज्ञात हो कि इस कांफ्रेंस में कोल इंडिया लिमिटेड की विभिन्न सहायक कंपनियों के 200 से अधिक डॉक्टर्स भाग लेंगे। इस वर्ष की कांफ्रेंस का थीम “एकीकृत स्वास्थ्य प्रणाली – प्रौद्योगिकी नवाचार” है। तीन दिवसीय सम्मेलन के मुख्य आकर्षणों में कोलकाता, दिल्ली, अहमदाबाद, चंडीगढ़, हैदराबाद, फ़रीदाबाद आदि के प्रतिष्ठित विशेषज्ञों के व्याख्यान शामिल है। सम्मेलन में 20 अतिथि वक्ता शामिल होंगेतथा चार अलग-अलग कैटोगरी के सत्र होंगे, “फ्री पेपर सेशन” (17 पेपर), चेयरमैन अवार्ड सत्र (5 पेपर), केस प्रेजेंटेशन (22 पेपर) और डीएनबी सत्र (12 पेपर) जहां कोल इंडिया की विभिन्न सहायक कंपनियों के डॉक्टर अपने पेपर प्रस्तुत करेंगे. कार्यक्रम में स्वागत सम्बोधन विभागाध्यक्ष (नेत्र )डॉ उत्पला चक्रवर्ती ने दिया तथा धन्यवाद ज्ञापन डॉ राजकुमार ने किया.

Related Articles

Back to top button