
Dhanbad : राज्य सरकार ने 18 आईपीएस का तबादला किया है. शुक्रवार को अधिसूचना जारी कर दी गई है. अजीत कुमार को धनबाद सिटी एसपी बनाया गया है. जबकि ग्रामीण एसपी कपिल चौधरी धनबाद होंगे. बता दें कि पिछले 17 महीने से सिटी एसपी का पद खाली था. पिछले साल 5 अप्रैल 2022 को धनबाद के सिटी एसपी आर रामकुमार का तबादला कर लोहरदगा एसपी के पद पर पदस्थापित किया गया था. तब से धनबाद में सिटी एसपी का पद खाली था. वहीं 26 जुलाई 2023 को ग्रामीण एसपी रिष्मा रमेशन का पलामू एसपी के पद पर स्थांतरण कर दिया गया था. 8 सितंबर को जारी अधिसूचना के बाद धनबाद में ग्रामीण एसपी कपिल चौधरी सेवा देंगे.
इसे भी पढ़ें: 18 IPS का तबादला-पदस्थापन, चंदन कुमार सिन्हा बने रांची के एसएसपी




