
Ranchi : राजधानी रांची के रिम्स से अपने सहयोगियों के सहारे कुख्यात चेन स्नैचर देवा रविवार को फरार हो गया. रांची पुलिस ने अरगोड़ा इलाके से चेन स्नैचर्स देवा को गिरफ्तार किया था. उसे इलाज के लिए रिम्स में भर्ती कराया गया था, लेकिन सुरक्षा में तैनात जवानों को चकमा देकर फरार हो गया. मामले की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने आसपास के लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाला है, लेकिन 24 घंटे बीत जाने के बावजूद रांची पुलिस को कुख्यात चेन स्नैचर के बारे में भनक तक नहीं लगी है. इस मामले को लेकर बरियातू थाने की पुलिस ने बताया कि चेन स्नैचर देवा की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छानबीन कर रही है लेकिन अब तक उसका पता नहीं चल पाया है.
इसे भी पढे़ं – एसएसपी ने रिम्स के विभिन्न वार्डों का किया निरीक्षण



