BiharBihar UpdatesBreaking NewsKhas-KhabarLead NewsMain SliderNationalNEWSTOP SLIDERTop Story

लोकसभ चुनाव के ठीक पहले सीएम नीतीश का एलान, बिहार में लोगों को नहीं मिलेगी मुफ्त बिजली

Patna: शुक्रवार को बिहार के मख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि प्रदेश में ‘मुफ़्त बिजली नहीं दी जाएगी.’ बिहार के ऊर्जा विभाग का बजट ऊर्जा मंत्री बिजेंद्र यादव पेश कर रहे थे और इस दौरान विपक्षी सदस्यों ने मुफ़्त बिजली की मांग को लेकर हंगामा शुरू कर दिया. विपक्षी दलों के सदस्यों को चुप कराने के लिए खुद सीएम नीतीश कुमार उठे और उन्होंने ज़ोर देकर कहा कि ‘बिजली मुफ़्त नहीं दी जाएगी.’

उन्होंने कहा, “आप लोगों को निकल कर जाना है? आप लोग पहले से नहीं जानते थे? आपको हम शुरू से ही कह रहे हैं न कि बिजली मुफ़्त में नहीं दिया जाएगा.” उन्होंने कहा,“हम बहुत कम पैसे में देते हैं और इसीलिए देते हैं कि वो सुरक्षित रहेंगे. सरकार को बिजली खरीदने में कितना पैसा देना पड़ता है.”

उन्होंने विपक्ष से कहा, “आप सब लोग रहे हैं और एक एक बात जानते हैं.कई राज्यों में लोग घोषणा कर देते हैं कि मुफ़्त में देंगे. हम यहां और बाहर और यहां तक कि चुनाव के दौरान बोलते रहे हैं कि यह सबकी सुरक्षा के लिए है.”

Related Articles

Back to top button