Chatra

CM आमंत्रण फुटबॉल प्रतियोगिताः चतरा के 12 ब्लॉक की टीमों के बीच जोर आजमाइश शुरू, सेमीफाइनल में पहुंची पत्थलगड़ा और प्रतापपुर की टीम

Chatra: चतरा जिले के जवाहर-लाल नेहरू स्टेडियम में तीन दिवसीय जिला स्तरीय CM आमंत्रण फ़ुटबॉल प्रतियोगिता 2023 का बुधवार को भव्य उद्घाटन हुआ. इस दौरान बतौर मुख्य अतिथि उत्कर्ष गुप्ता-(उप विकास आयुक्त, भा.प्रा.से) एवं विशिष्ट अतिथि निदेशक डीआरडीए अरुण एक्का ने संयुक्त रूप से फ़ीता काटकर तथा गुब्बारा उड़ाकर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया. इस दौरान मौक़े पर जिला क्रीड़ा पदाधिकारी तुषार राय एवं ओलंपिक संघ के कार्यकारी अध्यक्ष चंद्रेश शर्मा एवं अन्य भी उपस्थित थे. प्रतियोगिता में जिले के 12 ब्लॉक की टीम एक-दूसरे के सामने अपना दमखम दिखाने को उतरी हैं. इसमें लड़कों की 12 जबकि लड़कियों की 7 टीम है. प्रतियोगिता के पहले दिन कुल 6 मैच खेले गये. पहले मैच में सिमरिया ब्लॉक की टीम ने गिद्धौर को हराया. दूसरे मैच में कान्हाचट्टी ने मयूरहंद को 2-0 से परास्त किया. तीसरे मैच में चतरा ने लावालौंग को हराया. चौथे मैच में कुण्डा को हंटरगंज पर वॉक ओवर मिला. पांचवें मैच में पथलगड़ा की टीम सिमरिया को हराकर सेमी फाइनल में पहुंची. छठा और आखिरी मैच कान्हाचट्टी और प्रतापपुर के बीच हुआ. इसमें कान्हाचट्टी की टीम जीत हासिल कर सेमीफाइनल में पहुंच गयी. अब 14 दिसंबर को सेमीफाइनल और फाइनल मैच होंगे. 15 दिसंबर को महिलाओं के बीच मैच होंगे.

Related Articles

Back to top button