
Dhanbad : भारतीय जनता युवा मोर्चा धनबाद महानगर द्वारा रणधीर वर्मा चौक पर झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का पुतला दहन किया गया. जिसका नेतृत्व जिला अध्यक्ष अमलेश सिंह ने की. 16 और 17 दिसंबर को होने वाली झारखंड सामान्य स्नातक योग्यता धारी संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा को झारखंड सरकार ने स्थगित कर दिया. इसके विरोध में युवा मोर्चा ने प्रदर्शन किया. भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष अमलेश सिंह ने कहा कि झारखंड सरकार युवाओं के भावनाओं के साथ युवाओं के भविष्य के साथ विद्यार्थियों के भविष्य के साथ इस हद तक खिलवाड़ कर रही है. यह झारखंड के युवाओं के भविष्य को अंधकार में धकेलना का काम कर रही है. युवा अपनी जीवन की जमा पूंजी शिक्षा को समझते हैं और बरसों से अच्छा कोई 4 साल कोई पांच साल तो कोई 10 साल से अपनी नौकरी की परीक्षा की तैयारी के लिए सब कुछ त्याग कर लगे हुए होते हैं. सरकार द्वारा नोटिफिकेशन निकाला जाता है. उसके बाद फिर उसको 5 दिनों पहले स्थगित कर देना, यह सरकार के गंदे मानसिकता को युवा विरोधी विद्यार्थी विरोधी मानसिकता को दर्शाता है. युवाओं के साथ विद्यार्थियों के साथ किस प्रकार का छलावा अशोभनीय है. बर्दाश्त से बाहर है. इस दौरान नितिन भट्ट, मानस परसून, प्रियका रंजन, तमाल राय, पिंटू सिंह, रवि मिश्रा, नित्यानंद मंडल, अबोध बिहारी राम, अभिषेक सिंह, गोलू सिंह, बेबी यादव, मोंटी सिंह, जीत सोनी, भीम राय, पप्पू गुप्ता, विजय ठाकुर, सरोज शुक्ला, धर्मेंद्र यादव, बॉबी पांडेय, विभा सिंह, अजय शर्मा आदि शामिल थे.
इसे भी पढ़ें: धनबाद: जेल प्रशासन के खिलाफ मिल रही शिकायत पर अनुमंडल पदाधिकारी ने मंडल कारा में बंदियों से की पूछताछ




