Court NewsJharkhandLead NewsRanchi

कारोबारी विनय कुमार सिंह के रांची, हजारीबाग और गुमला में बंद शोरूम अब नहीं खुलेंगे, याचिका खारिज

Ranchi: शराब घोटाला के आरोपी रांची के ऑटोमोबाइल कारोबारी विनय कुमार सिंह के रांची, हजारीबाग और गुमला के नेक्स्जेन के शोरूम अब नहीं खुलेंगे. कोर्ट ने इस संबंध में दायर सिविल रिट को खारिज कर दिया. पूर्व में कोर्ट  ने विनय कुमार सिंह के रांची के मोटोजेन, जमशेदपुर और हजारीबाग के नेक्स्जेन महिंद्रा शोरूम को खोलने का आदेश दिया था. आज मामले की सुनवाई के दौरान एसीबी के सीनियर स्टैंडिंग काउंसिल सुमित गाड़ोदिया  ( इन्हें इस केस के लिए विजिलेंस कैबिनेट के द्वारा नियुक्त किया गया था)  ने इन शोरूम खोले जाने का विरोध किया . कहा कि इससे कई साक्षय प्रभावित हो जाएंगे. मामले में भी अनुसंधान चल रहा है. मामले में आपराधिक रिट में होनी चाहिए. यह रिट याचिका मेंटेनेबल नहीं है. जिसकी बाद कोर्ट ने सिविल रिट खारिज कर दिया.  बता दें की एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने 28 सितंबर को नेक्स्जेन के डायरेक्टर विनय कुमार सिंह के रांची के मोटोजेन, टाटा , हजारीबाग के नेक्स्जेन महिंद्रा शोरूम और गुमला के नेक्स्जेन सॉल्यूशन को सील कर दिया था. एसीबी की टीम ने सर्च जारी रहने की बात करते हुए इन दोनों शोरूम को सील किया था. इसके खिलाफ विनय कुमार सिंह की ओर से हाईकोर्ट में याचिका दाखिल की गई थी. सुनवाई के दौरान प्रार्थी की ओर से कोर्ट को बताया गया कि  किसी की अचल संपत्ति सीज करने का पावर एसीबी (जांच एजेंसी ) को नहीं है.

Related Articles

Back to top button