
Ranchi: अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ झारखंड प्रदेश के संयोजक समीर कुमार चौधरी के नेतृत्व में गुरुवार को शिक्षकों के एक प्रतिनिधिमंडल ने रांची के जिला शिक्षा पदाधिकारी विनय कुमार से भेंट की. 2019 बैच एवं पूर्व के 430 शिक्षक- शिक्षिकाओं की सेवा संपुष्टि होने पर धन्यवाद ज्ञापित किया. इस क्रम में जिला शिक्षा कार्यालय के एसडीईओ
दीप्ति कुमारी एवं जिला शिक्षा पदाधिकारी कार्यालय के समस्त कर्मचारियों के अलावा शिक्षा सचिव एवं माध्यमिक शिक्षा निदेशक के प्रति भी आभार जताया. मौके पर प्रदेश सह संयोजक डॉ रितेश कुमार महतो, रांची जिला के जिला संयोजक डॉ रंजीत सिंह जिला सह संयोजक दुलालचंद्र महतो राजीव रंजन चिराग जायसवाल, भागीरथ आर्य, अबरार अहमद, पंकज कुमार, बिंदेश्वर महतो, अनुराग कुमार, अनिल सोए, संजय, शिव महतो, जेपी मुंडा, प्रदीप कुमार, नरेन्द्र महतो एवं अन्य शिक्षक भी उपस्थित थे.
इसे भी पढ़ें: झारखंड़ में एक वर्ष में हवाई यात्रियों की संख्या 24 लाख से बढ़कर 27. 43 लाख पहुंची




