
Koderma: यौन शोषण के खिलाफ और दोषी बृजभूषण सिंह की गिरफ्तारी की मांग को दिल्ली में संघर्ष कर रहे पहलवान साक्षी मलिक, विनेश फोगाट और बजरंग पुनिया सहित अन्य पहलवानों के साथ दिल्ली पुलिस द्वारा बर्बरता पूर्ण हमला के खिलाफ रविवार को झुमरीतिलैया झंडा चौक के समीप ओवरब्रिज पर सीटू, अखिल भारतीय किसान सभा और दलित शोषण मुक्ति मंच के द्वारा मानव श्रृंखला का आयोजन किया गया. इसमें बड़ी संख्या में महिलाएं, सहिया, सेविका और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने बैनर पोस्टर लेकर हिस्सा लिया जिसमें महिला पहलवानों को न्याय दो, बृजभूषण सिंह को गिरफ्तार करो, पहलवानों पर किए गए झूठा मूकदमा वापस लो, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का नारा कहाँ गया मोदी सरकार जवाब दो, बलात्कारी को बचाने वाली भाजपा सरकार मुर्दाबाद आदि जोरदार नारे लगाए जा रहे थे.
इसे भी पढ़ें: बालासोर रेल हादसे की रेलवे बोर्ड ने की सीबीआई जांच की सिफारिश- रेल मंत्री
कार्यक्रम को सीटू के राज्य सचिव संजय पासवान, झारखंड राज्य किसान सभा के राज्य संयुक्त सचिव असीम सरकार, दलित शोषण मुक्ति मंच के जिलाध्यक्ष दिनेश रविदास, निर्माण कामगार यूनियन के सचिव प्रेम प्रकाश, आंगनबाड़ी यूनियन की प्रदेश अध्यक्ष मीरा देवी, सहिया संघ की पिंकी देवी आदि ने सम्बोधित किया. वक्ताओं ने कहा कि देश को गौरवांवित करने वाली भारत को मेडल दिलाने वाली पहलवान बेटियां आज जब यौन शोषण करने वाले भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष और भाजपा के बाहुबली सांसद बृजभूषण सिंह की गिरफ्तारी को लेकर महीनों से आंदोलनरत है. तब बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ की बात नही होती है बल्कि भाजपा नेताओं से बेटी बचाओ का नारा चरितार्थ होता है. एक तरफ राष्ट्रपति के पद का अपमान कर नए संसद भवन का उदघाटन हो रहा था, दूसरी तरफ उसी दिल्ली में यौन शोषण के खिलाफ लड़ रही पहलवान बेटियों को दिल्ली पुलिस घसीट रही थी, महीनों से जंतर-मंतर पर चल रहे महिला पहलवानों के धरना स्थल पर लगे टेंट का उजाड़ा जा रहा था. यह संघर्ष तब तक जारी रहेगा जब तक दोषी बाहुबली सांसद बृजभूषण सिंह की गिरफ्तारी नहीं हो जाती.
कार्यक्रम में वर्षा रानी, नागेश्वर दास, शम्भु पासवान, सीता देवी, शैबुन निशा, गायत्री, वैजन्ती, पुनम, किरण, लीलावती, शांति, रेखा, पिंकी, उषा, राधा, किरण, मंजू, नीतू, चम्पा, चिंता, उमा, गीता, रूपा, पुजा, पुष्पांजलि, बैजयंती, सुशीला, कलावती, उर्मिला, सुनीता, किरण, सुरेश कुमार, रंजीत राम, सतीश कुमार, सियाराम, सुनील राम, पवन आदि शामिल थे.




