
Koderma: रविवार को डोमचांच थाना अंतर्गत नीरू पहाड़ी के समीप वाहन की चपेट में आने से मोटरसाइकिल सवार युवक की मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. मृतक की पहचान अजय कुमार (उम्र 23 वर्ष, पिता पवन गोस्वामी) और घायल की पहचान आर्यन कुमार (उम्र 16, पिता सतीश मिर्धा, डोमचांच बाजार) के रूप में हुई है. जानकारी के अनुसार अपने मोटर साइकिल से डोमचांच से तिलैया की तरफ आ रहे थे. वाहन की चपेट में आने से दोनों घायल हो गए. जिसके बाद आनन-फानन में दोनों को सदर अस्पताल लाया गया. डॉक्टरों ने अजय कुमार को मृत घोषित कर दिया जबकि एक युवक का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है.
इसे भी पढ़ें: कोडरमा में महिला पहलवानों के साथ एकजुटता के लिए सीटू, किसान सभा ने बनाई मानव श्रृंखला




