
Bermo: बेरमो अनुमंडल के डीवीसी बोकारो थर्मल स्थित सीआईएसएफ यूनिट में रविवार को संध्या पांच बजे सीआईएसएफ का 55वां स्थाना दिवस समारोह का आयोजन किया गया.समारोह में बतौर मुख्य अतिथि डीवीसी एफजीडी के वरीय जीएम एसएन प्रसाद ने समारोह का उदघाटन किया.सीआइएसएफ द्वारा यूनिट स्थित परेड ग्राउंड में परेड का आयोजन किया गया.परेड कमांडर उप निरीक्षक रहीम अंसारी परेड टू आईसी के कमांडर सहायक उपनिरीक्षक कपिल भैरा,उप निरीक्षक एनके सिंह,सुभाष के नेतृत्व में जवानों की टुकड़ी द्वारा परेड का आयोजन किया गया.मुख्य अतिथि ने परेड की सलामी ली.समारोह को संबोधित करते हुए डीवीसी के वरीय जीएम एसएन प्रसाद ने कहा कि 500 मेगावाट के इस संयंत्र एवं डीवीसी के सभी प्रोजेक्टों की सुरक्षा व प्रगति में सीआईएसएफ इकाई की अहम भूमिका की भरपूर प्रशंसा करते हुए बल के दिन दुगुनी व रात चौगुनी उन्नति की कामना की.कहा कि सीआइएसएफ देशभर में 65 एयरपोर्ट सहित 353 महत्वपूर्ण प्रतिष्ठानों को सुरक्षा प्रदान कर रहे हैं. उन्होंने कहा की यह बल सदस्यों के कर्तव्य निष्ठा, ईमानदारी व त्याग का परिणाम है कि आज सीआईएसएफ न केवल देश के सरकारी व निजी क्षेत्र के संस्थानों को सफलतम सुरक्षा मुहैया करवा रही बल्कि विदेशों में भी अपनी सेवाएं प्रदान कर अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाकर देश का नाम ऊंचा कर रही है. समारोह में डीवीसी के डीजीएम बीजी होलकर, प्रबंधक सेफ्टी आरआर सिन्हा, प्रबंधक वित्त बिहारी चौधरी,पीएस सूरज तिवारी के अलावा सीआईएसएफ फायर के निरीक्षक अनिल कुमार,प्रशांत कुमार प्रसून, उप निरीक्षक विनोद कुमार, सहायक उप निरीक्षक ओम प्रकाश यादव,सुरेश यादव, एके तिवारी, बच्चु सिंह, प्रधान आरक्षक रणवीर सिंह,एसके चौरसिया,संदीप कुमार,आशीष धर,लघुत्तम्,आरक्षक अभिनीत कुमार, राकेश परीदा, डी सतीश, सी राहुल एम,आर मणिकंदन, प्रकाश एम,कार्तिक ए, सीएस चंद्रा, योगेंद्र, लाल बाबू पांडेय, यूके रवानी आदि बल सदस्य मौजूद थे.

प्रत्येक क्षेत्र में महिलाओं की भागीदारी बढ़ी है-गिरिजा देवी
डीवीसी बोकारो थर्मल स्थित ऑफिसर्स क्लब में रविवार डीवीसी सीएसआर की ओर से अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस का आयोजन किया गया.समारोह का दीप जलाकर उदघाटन बतौर मुख्य अतिथि बेरमो प्रखंड प्रमुख गिरजा देवी,जिप सदस्य शहजादी बानो,मुखिया चंदना मिश्रा,डॉ संगीता रानी,डॉ छाया कुमारी,स्वाती होलकर,पंसस अनिता कुमारी,अंजली सिन्हा ने दीप जलाकर किया.स्वागत भाषण डीवीसी के डीजीएम बीजी होलकर ने किया.सीएसआर की प्रशिक्षण प्राप्त कर रही महिलाओं एवं युवतियों ने स्वागत गीत पेश किया.बेरमो प्रखंड प्रमुख गिरिजा देवी ने कहा कि आज प्रत्येक क्षेत्र में महिलाओं की भागीदारी बढ़ी है.अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर महिला दिवस के आयोजन से समाज के प्रत्येक वर्ग की महिलाओं में सशक्तिकरण के प्रति बल मिलता है.जिप सदस्य शहजादी बानो ने कहा नारी आज निर्भर नही आत्मनिर्भर है.




