
Chakradharpur: भारतीय स्टेट बैंक चाईबासा मुख्य शाखा द्वारा शनिवार को चाईबासा पिल्लई हॉल में किसान संपर्क सह वित्तीय समावेशन कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि भारतीय स्टेट बैंक पटना मंडल के मुख्य महाप्रबंधक शिव ओम दीक्षित दीप प्रज्जवलित कर उद्घाटन किया. इस अवसर पर उन्होंने किसानों एंव ग्रामीणों को वित्तीय समावेशन के विषय में एंव भारत सरकार की योजनाओं के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दी. उन्होंने किसानों महिलाओं एव ग्रामीणों से अपील करते हुए कहा कि आप एसबीआई से जुड़कर इस योजनाओं का लाभ ले सकते हैं साथ में उन्होंने कहा कि एसबीआई देश का सबसे बड़ा बैंक है और यह बैंक ग्रामीण महिलाओं एवं किसानों के साथ कंधा से कंधा मिलाकर अपना योगदान देने के लिए कटिबद्ध है.
इसे भी पढ़ें: चक्रधरपुर में बकरीद को सांप्रदायिक सौहार्द के साथ मनाने की एसडीओ ने लोगों से की अपील
1.63 करोड़ के ऋण वितरित
किसान संपर्क सह वित्तीय समावेशन कार्यक्रम में मुख्य महाप्रबंधक शिव ओम दीक्षित द्वारा 15 ग्राहकों के बीच में 1.63 करोड़ रुपये का ऋण वितरण किया गया. इसमें मुख्य रूप से प्रधानमंत्री रोजगार योजना, प्रधानमंत्री मुद्रा योजना, आर्थिक सशक्तीकरण और रोजगार सृजन (स्टैंड अप इंडिया) एंव SHG CREDIT शामिल हैं। साथ में 4.59 करोड़ का व्यवसायिक ऋण का स्वीकृति पत्र बांटा गया. केंद्रीय सशस्त्र पुलिस वेतन पैकेज खाता के अंतर्गत रु पचास लाख का चेक पूजा सिंह ( पति स्व. मिथिलेश कुमार) को प्रदान किया गया. इस दौरान उप महाप्रबंधक देवेश मित्तल (व्यवसाय एंव परिचालन) रॉची, सुनील कुमार आजाद (सहायक महाप्रबंधक), क्षेत्रीय व्यवसाय कार्यालय चाईबासा भारतीय स्टेट बैंक चाईबासा के मुख्य प्रबंधक रजनीश कुमार, चाईबासा शाखा के उप-प्रबंधक श्री जगदीश चन्द्र चाकी एवं भारतीय स्टेट बैंक क्षेत्रीय कार्यालय चाईबासा के अधिकारीगण एवं बडी संख्या में लाभुक एवं ग्रामीण उपस्थित थे.
भारतीय स्टेट बैंक के पुनर्व्यवस्थित परिसर का लोकापर्ण
भारतीय स्टेट बैंक मुख्य शाखा पहुँचकर उनके द्वारा पुनर्व्यवस्थित परिसर लोकापर्ण किया गया. इसके बाद पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि बैंकिंग सेवा के जरूरत और ग्राहकों की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए भारतीय स्टेट बैंक चाईबासा मुख्य शाखा का स्वरूप बदला गया. इस अवसर पर उप महाप्रबंधक देवेश मित्तल (व्यवसाय एंव परिचालन) रॉची, सुनील कुमार आजाद (सहायक महाप्रबंधक) क्षेत्रीय व्यवसाय कार्यालय चाईबासा, भारतीय स्टेट बैंक चाईबासा शाखा के मुख्य प्रबंधक रजनीश कुमार, चाईबासा शाखा के उप-प्रबंधक जगदीश चन्द्र चाकी एंव भारतीय स्टेट बैंक क्षेत्रीय कार्यालय चाईबासा के अधिकारी भी मौजूद थे.

पत्रकारों से बातचीत करते हुए मुख्य महाप्रबंधक शिव ओम दीक्षित ने कहा कि बदलते समय को देखते हुए भारतीय स्टेट बैंक चाईबासा मुख्य शाखा का भी स्वरूप बदला गया ताकि आने वाले दिनों में ग्राहकों को किसी भी तरह की कोई दिक्कत ना हो इस बात का भी विशेष ध्यान दिया जा रहा है कि भारतीय स्टेट बैंक की जितनी भी सेवाएं हैं वे ग्राहको को मिले ताकि ग्राहक इसका लाभ ले सके। हमारा संकल्प है कि हम उन सभी बचे हुए लोगों को भी भारतीय स्टेट बैंक के साथ जोड़ना चाहते हैं जिनका खाता भारतीय स्टेट बैंक में नहीं है।




