
Patna : एनडीए गठबंधन से अलग हुई लोजपा प्रमुख नेता चिराग पासवान के तेवर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के प्रति तल्ख हैं. बुधवार को चिराग पासवान पहले चरण के अपने प्रत्याशियों से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बात करते हुए नीतीश पर हमलावर हुए. जान लें कि बिहार में इस बार एनडीए गठबंधन से अलग होकर चिराग पासवान की पार्टी लोजपा अकेले चुनाव मैदान में है.
इसे भी पढ़ें : नीतीश कुमार का लालू पर निशाना, कहा, वे हर समाज की सेवा करते हैं, लेकिन कुछ लोगों के लिए परिवार ही सबकुछ
भाजपा और लोजपा में पीएम मोदी की फोटो को लेकर तकरार
लेकिन भाजपा और लोजपा में पीएम मोदी की फोटो को लेकर तकरार जारी है. बता दें कि भाजपा चेतावनी दे चुकी है कि लोजपा अगर पीएम मोदी की तस्वीर का इस्तेमाल करती है तो उस पर कार्रवाई की जायेगी. इस पर लोजपा प्रमुख चिराग पासवान ने स्पष्ट कर दिया है कि पर उन्हें चुनाव में मोदी की तस्वीर की जरूरत नहीं है.
चिराग पासवान ने नीतीश कुमार पर तंज कसते हुए कहा कि प्रधानमंत्री मोदी मेरे अभिभावक हैं. वे हमारे दिल में रहते हैं. कहा कि उनकी तस्वीर को लेकर कई लोग परेशान हैं. प्रधानमंत्री की तस्वीर की जरूरत नीतीश कुमार को है.
इसे भी पढ़ें : राजद नेता तेजस्वी यादव ने राघोपुर विधानसभा से नामांकन दाखिल किया, सीएम नीतीश कुमार को ललकारा
लोजपा एनडीए का हिस्सा नहीं है
इससे पूर्व बिहार के उप मुख्यमंत्री और भाजपा नेता सुशील कुमार मोदी ने कहा था कि लोजपा एनडीए का हिस्सा नहीं है. बिहार में भाजपा-जदयू गठबंधन के साथ हम और वीआईपी हैं. कहा कि राज्यों में अलग-अलग गठबंधन हो सकता है. अगर गैर-एनडीए प्रत्याशी प्रधानमंत्री मोदी का नाम या उनकी फोटो का उपयोग करता है तो ऐसे लोगों के खिलाफ भाजपा कानूनी कार्रवाई करेगी.
प्रधानमंत्री पर किसी एक दल का हक नहीं
हालांकि, लोजपा प्रवक्ता संजय सिंह ने पूर्व में कहा था कि प्रधानमंत्री पर किसी एक दल का हक नहीं है. हम उनकी तस्वीर और और उनके कामों को लेकर जनता के बीच जायेंगे. । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर किसी दल एक दल का हक नहीं है. बता दें कि चिराग पासवान ने कहा था कि लोजपा बिहार में भाजपा के खिलाफ में अपने उम्मीदवार नहीं उतारेगी, मगर एक दो जगहों पर यह अपवाद भी देखने को मिल रहा है.
इसे भी पढ़ें : बिहार चुनाव : भाजपा के बाद जदयू की बागी नेताओं पर कार्रवाई, 15 नेताओं को छह साल के लिए पार्टी से बाहर का रास्ता दिखाया




