Bihar

आशीर्वाद यात्रा पर निकले चिराग पासवान का दावा, बिहार में जल्द होंगे चुनाव

BHAGALPUR: बिहार में जल्द ही चुनाव होंगे, इस बात का दावा किया है जमुई सांसद चिराग पासवान ने. आशीर्वाद यात्रा के दूसरे चरण के दौरान चिराग भागलपुर के नवगछिया पहुंचे और वहां पर अपना रोड शो कर कार्यकर्ताओं का अभिवादन स्वीकार किया. इस दौरान चिराग ने कहा कि बिहार में जल्द ही विधानसभा चुनाव होंगे और नई सरकार बनेगी. जनसंख्या नियंत्रण नीति हो या तेजस्वी के साथ सरकार बनाने की बात पर उन्होंने समय पर निर्णय लेने की बात कही.

जमुई सांसद चिराग पासवान ने पत्रकारों को बताया कि बिहार में चुनाव जल्द होगा. उन्होंाने राज्‍य सरकार की जमकर आलोचना की. कहा कि- अपराध बढ़ा हुआ है. विकास नहीं हुआ है.

इसे भी पढ़ें :मंत्री पद से हटाए जाने के बाद पहली बार पटना पहुंचे रविशंकर प्रसाद, समर्थकों ने घेरा

शराबबंदी सिर्फ कागज पर है, खुलेआम शराब मिल रहे हैं. बिहार में जल्दन ही चुनाव होगा. और इस बार जनता नीतीश कुमार को सबक सिखाएगी.

पत्रकारों के एक सवाल का जवाब देते हुए चिराग पासवान ने यह भी कहा कि वह अभी भी पीएम मोदी के हनुमान हैं.

इसे भी पढ़ें :बिहार IMA अध्यक्ष डॉ. पीसी सिन्हा के घर डकैती, बेटी की शादी के लिए रखे गहने उड़ाये

जब से लोजपा दो गुट में बंटा है तब से लेकर अभी तक पार्टी में मालिकाना हक को लेकर संघर्ष जारी है और अब मामला कोर्ट में है.

इस बीच चिराग पासवान आशीर्वाद यात्रा पर निकल पड़े हैं. जिससे जनता का अपार समर्थन वो जुटा सके और लोजपा पर असली मालिकाना हक जता सकें. चिराग को समर्थकों का भरपूर साथ मिल रहा है.

इसे भी पढ़ें :पेट्रोल-डीजल व रसोई गैस के दाम में बेतहाशा वृद्धि के विरोध में कांग्रेस ने फूंका पीएम का पुतला

Related Articles

Back to top button