
Patna : नीतीश जी के शासनकाल में पिछले पांच साल में सिर्फ घोटाले हुए हैं. हमारी सरकार बनी तो तुरंत इसकी जांच करायेंगे और घोटाले में दोषी लोगों को जेल भेजवायेंगे. यह बात पिता रामविलास पासवान के श्राद्ध कर्म के बाद लोजपा अध्यक्ष चिराग पासवान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर हमला करते हुए कही.
चिराग पासवान गुरुवार, 22 अक्टूबर को सुबह लगातार तीन ट्वीट कर मुख्यमंत्री पर निशाना साधा कि नीतीश के शासनकाल में सिर्फ घोटाले हुए हैं. उनकी सरकार बनी तो तुरंत इसकी जांच करा कर घोटाले में दोषी लोगों को जेल भेजवायेंगे. इसा क्रम में चिराग पासवान ने अपने बिहार फर्स्ट, बिहारी फर्स्ट के संकल्प को दोहराया.
विकास के कार्यों को क्रियान्वयन करने के लिए प्रदेश सरकार का ईमानदार होना ज़रूरी होता है।पिछले 5 साल में आदरणीय @NitishKumar जी के राज में अफसरशाही और सात निश्चय में सिर्फ घोटाले हुए हैं।चुनाव के बाद सरकार आते ही सात निश्चय में हुए घोटाले की जाँच करवाऊंगा और दोषीयो को जेल भेजूँगा।
— युवा बिहारी चिराग पासवान (@iChiragPaswan) October 22, 2020
इसे भी पढ़ें : पीएम मोदी, सीएम योगी ने गृह मंत्री अमित शाह को जन्मदिन की बधाई दी
नीतीश जी के राज में अफसरशाही और सात निश्चय में सिर्फ घोटाले हुए हैं..
चिराग ने लिखा कि विकास के कार्यों को क्रियान्वयन करने के लिए प्रदेश सरकार का ईमानदार होना ज़रूरी होता है.. पिछले 5 साल में आदरणीय @NitishKumar जी के राज में अफसरशाही और सात निश्चय में सिर्फ घोटाले हुए हैं.. चुनाव के बाद सरकार आते ही सात निश्चय में हुए घोटाले की जांच करवाऊंगा और दोषियो को जेल भेजूंगा…
आने वाले 20 दिन सिर्फ बिहार में बदलाव के लिए कार्य करें
चिराग का दूसरा ट्वीट था, “आप सभी के आशीर्वाद से बिहार को फर्स्ट बनाने के लिए निकल पड़ा हूं कई सारे नये साथी #बिहार1stबिहारी1st के संकल्प के साथ जुड़ कर युवा बिहार नया बिहार के लिए अपना पसीना बहा रहे है.. आप सभी से अपील है कि आने वाले 20 दिन सिर्फ़ बिहार में बदलाव के लिए कार्य करें ताकि हम सभी अपने बेहतर कल को…
राजनीतिक गलियारों में चर्चा है कि चिराग पासवान नीतीश कुमार के लिए दोहरी मुश्किल लेकर आये है. पहली यह कि एनडीए से बाहर आकर जदयू उम्मीदवारों के खिलाफ ताल ठोक रहे हैं. साथ ही नीतीश के शासनकाल को भ्रष्टकाल बताकर जांच की बात कर रहे हैं. हालांकि दो दिन पहले ही नीतीश कुमार उनके घर पर रामविलास पासवान के श्राद्ध में पहुंचे थे, तो चिराग ने उनके पैर छुए थे.
इसे भी पढ़ें : पीएम मोदी को “आत्मनिर्भर भारत” पर RBI के पूर्व गवर्नर रघुराम राजन ने चेताया




