Uncategorized

शेयर बाजार धड़ाम !  सैंसेक्स 400 अंक लुढ़का और निफ्टी 10000 के नीचे खुला

New Delhi : अमरीकी और एशियाई बाजारों से मिले कमजोर संकेतों से आज भारतीय शेयर बाजार की शुरुआत गिरावट के साथ हुई. कारोबार की शुरुआत में सैंसेक्स 355.38 अंक यानि 1.08 फीसदी गिरकर 32,650.89 पर और निफ्टी 145.95 अंक यानि 1.44 फीसदी गिरकर 9,968.80 पर खुला. अमेरिकी-चीनी ट्रेड वॉर का असर भारतीय शेयर बाजार पर देखने को मिल रहा है. शुरुआती कारोबार में सैंसेक्स 400 अंक तक लुढ़क गया. इसके साथ ही मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में भी दबाव नजर आ रहा है. बीएसई का मिडकैप इंडेक्स 0.92 फीसदी गिरा है, जबकि निफ्टी के मिडकैप 100 इंडेक्स में 1.90 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई है. बीएसई का स्मॉलकैप इंडेक्स 0.86 फीसदी लुढ़का है.

इसे भी देखें- भारत का मून मिशन : अक्टूबर तक टला चन्द्रयान-2 का प्रक्षेपण

बैंक निफ्टी में गिरावट
एफएमसीजी, मेटल, फार्मा, पीएसयू बैंक, प्राइवेट बैंक और ऑयल एंड गैस शेयरों में दबाव नजर आ रहा है. बैंक निफ्टी 1.47 फीसदी गिरकर होकर 23875 के स्तर पर कारोबार कर रहा है. हालांकि आईटी, फार्मा, पीएसयू बैंक और कैपिटल गुड्स में खरीदारी दिख रही है.

इसे भी देखें- मायावती को अपनों ने दिया धोखा : बीएसपी विधायक ने बीजेपी के पक्ष में की क्रॉस वोटिंग

अंतर्राष्ट्रीय बाजारों में हलचल
अमेरिका ने इंटलेक्चुअल प्रॉपर्टी की चोरी रोकने के लिए 60 अरब डॉलर के चीनी इंपोर्ट पर ड्यूटी लगाई है. वहीं चीन ने पलटवार करते हुए 128 अमेरिकी उत्पादों की सूची जारी की है. चीन की ओर से वाइन, फल, स्टील पर ड्यूटी लगाई जा सकती है. गुरुवार के कारोबारी सत्र में अमेरिकी बाजारों में 2.5-3 फीसदी की गिरावट देखने को मिली है. डाओ जोंस 724.4 अंक यानि करीब 3 फीसदी की कमजोरी के साथ 23,958 के स्तर पर, नैस्डैक 178.6 अंक यानि करीब 2.5 फीसदी टूटकर 7,166.7 के स्तर पर, और एसएंडपी 500 इंडेक्स 68.2 अंक यानि 2.5 फीसदी लुढ़क कर 2,643.7 के स्तर पर बंद हुआ है. एशियाई बाजारों में भी तेज गिरावट देखने को मिल रही है. जापान का बाजार निक्केई 788 अंक यानि 3.8 फीसदी की गिरावट के साथ 20,804 के स्तर पर, हैंग सेंग 1,058 अंक यानि 3.5 फीसदी लुढ़क कर 30,013 के स्तर पर और एसजीएक्स निफ्टी 118 अंक यानि 1.2 फीसदी गिरकर 9,999 के स्तर पर कारोबार कर रहा है.

न्यूज विंग एंड्रॉएड ऐप डाउनलोड करने के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पेज लाइक कर फॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button