
Ranchi : सीएमपीडीआइ और टाटा कैंसर केयर फाउंडेशन, मुम्बई के बीच एक समझौता ज्ञापन (एमओए) पर हस्ताक्षर किये गये. वित्तीय वर्ष 2023-25 के दौरान कैंसर निदानार्थ परीक्षणों (डायग्नोस्टिक टेस्ट्स) और उपचार के लिए रांची कैंसर हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर (आरसीएचआरसी), कांके, रांची में सामाजिक-आर्थिक रूप से कमजोर एवं वंचित लोगों को वित्तीय सहायता प्रदान करने के लिए किया गया है. इस परियोजना की लागत 1.82 करोड़ रुपये है.
इस परियोजना के तहत सीएमपीडीआइ करीब 1615 लोगों के कैंसर निदानार्थ परीक्षणों (डायग्नोस्टिक टेस्ट्स) की लागत और 12 लोगों के कैंसर के इलाज के लिए 1 लाख रुपये वहन करेगा, जो किसी भी सरकारी स्वास्थ्य योजनाओं के अंतर्गत शामिल नहीं है.
सीएमपीडीआइ के महाप्रबंधक (एचआरडी/सीएसआर) आरके महापात्रा और टाटा कैंसर केयर फाउंडेशन-मुम्बई के मुख्य वित्तीय अधिकारी कुमार नंदुला ने समझौता ज्ञापन (एमओए) पर हस्ताक्षर किये. मौके पर सीएमपीडीआइ की ओर से महाप्रबंधक (उत्खनन/एचआरडी) अजय प्रसाद एवं उनकी सीएसआर टीम तथा रांची कैंसर हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर (आरसीएचआरसी), कांके, रांची के डॉ (कर्नल) मदन मोहन पांडे उपस्थित थे.
इसे भी पढ़ें – इंडिया स्मार्ट सिटी अवार्ड कॉन्टेस्ट 2022: ईस्ट जोन के शहरों में रांची नंबर वन



