
Ranchi : उपायुक्त रांची छवि रंजन ने शनिवार को नामकुम प्रखंड के विभिन्न मतदान केन्द्रों का निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने मतदाता सूची विशेष पुनरीक्षण की समीक्षा भी की. मतदाता केन्द्रों के निरीक्षण के क्रम में उपायुक्त छविरंजन ने उपस्थित बीएलओ से मतदाताओं से जुड़े विभिन्न प्रपत्रों प्रपत्र 6, प्रपत्र 7, प्रपत्र 8 और प्रपत्र 8 क के बारे में विस्तार से जानकारी ली.
इसे भी पढ़ें :राष्ट्रपति के हाथों झारखंड को मिला शहरी स्वच्छता में देश में नंबर वन होने का अवार्ड
डीसी रांची छविरंजन ने निम्नलिखित मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया
- राज्यकीयकृत उत्क्रमित मध्य विद्यालय सिदरौल के दो मतदान केन्द्र
- राज्यकीयकृत मध्य विद्यालय बुनियादी, नामकुम के चार मतदान केन्द्र
- सामुदायिक भवन, टांगरटोली
- सामुदायिक भवन, बरगावां
- पुराना पंचायत भवन, बरगावां
विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान का लाभ उठायें रांचीवासी: डीसी
डीसी छविरंजन ने कहा है कि रांचीवासी इस विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान के तहत अपने अपने निकटतम मतदान केंद्रों में जाकर अपना नाम वोटर लिस्ट में जुड़वाएं तथा आवश्यक संशोधन का कार्य भी कर सकते हैं. 20, 21, 27 और 28 नवंबर को विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान पूरे रांची के सभी मतदान केंद्रों पर चलाया जा रहा है.
इसे भी पढ़ें :बाल पत्रकार कार्यक्रम में शामिल हुए हेमन्त, कहा-बेहतर शिक्षा व्यवस्था सरकार की प्राथमिकता
24 नवम्बर को दिव्यांगों के लिए विशेष कैम्प: डीसी रांची
डीसी छविरंजन ने कहा कि 24 नवंबर को दिव्यांगों के लिए विशेष कैम्प का आयोजन जायेगा. जिसमें दिव्यांग मतदाताओं का वोटर लिस्ट में जोड़ने के लिए विशेष कैम्प का आयोजन किया जायेगा.
निरीक्षण के क्रम में बीडीओ नामकुम ज्ञानशंकर जयसवाल, प्रखण्ड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी, प्रखण्ड पंचायती राज पदाधिकारी समेत अन्य प्रखण्ड स्तरीय पदाधिकारी उपस्थित थे.
इसे भी पढ़ें :स्वच्छता सर्वेक्षण: 50 हजार की आबादी में चिरकुंडा नगर परिषद पूरे राज्य में अव्वल




