Sports

17 सितंबर को बिरसा मुंडा फुटबॉल स्टेडियम में आयोजित होगी खेलो इंडिया महिला लीग

Ranchi: मोरहाबादी, रांची स्थित बिरसा मुंडा फुटबॉल स्टेडियम में 17 सितंबर को खेलो इंडिया महिला लीग 2023 (एथलेटिक्स) का आयोजन होगा. झारखंड एथलेटिक्स संघ के सचिव सीडी सिंह ने इस संबंध में सूचना जारी करते हुए बताया है कि भारतीय खेल प्राधिकरण के द्वारा खेलो इंडिया महिला लीग प्रायोजित है. एथलेटिक्स संघ के द्वारा इसका आय़ोजन होगा. प्रतियोगिता में 14 वर्ष से ऊपर की कोई भी महिला खिलाड़ी भाग ले सकती है. एक महिला खिलाड़ी अधिकतम दो इवेंट में भाग ले सकेगी. प्रतियोगिता का एंट्री फीस 200 रुपया है. विजेता खिलाड़ियों को पदक और प्रमाण पत्र मिलेगा. खिलाड़ियों का पंजीकरण भारतीय खेल प्राधिकरण, गेट नंबर 16, मोरहाबादी के पास 17 सितंबर को सुबह 8 बजे से किया जायेगा.

इन इवेंट्स का होगा आयोजन

सीडी सिंह के मुताबिक महिला लीग में 100 मीट 200 मी, 400 मी, 800 मी, 1500 मी, 3000 मी और 5000 मी दौड़ का आयोजन होगा. साथ ही हाई जंप, लॉन्ग जंप, ट्रिपल जंप, शॉटपूट (4 किग्रा), डिस्कस थ्रो (1 किग्रा) और जेवलिन थ्रो (600 मी) का भी आयोजन किया जायेगा.

इसे भी पढ़ें – हार के डर से नगर निकाय चुनाव नहीं करा रही हेमंत सरकार: बाबूलाल मरांडी 

Related Articles

Back to top button