Crime NewsJamshedpurJharkhand

जमशेदपुर : राहरगोड़ा हंगामा को लेकर दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर दर्ज करायी प्राथमिकी

Jamshedpur : परसुडीह थाना अंतर्गत राहरगोड़ा में पास देने के लिए कार का हॉर्न बजाने को लेकर दो पक्षो के बीच बवाल के बाद हुए हंगामा और पुलिस पर पथराव करने के मामले में आरोपियों ने भी थाने में एक-दूसरे के खिलाफ मामला दर्ज कराया है. इसमें एक के राहरगोड़ा के रहने वाले मोहन भगत ने विजय सिंह, विशाल सिंह, आकाश सिंह, अजय सिंह, राकेश सिंह और एक अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कराया है. उन्होंने सभी पर मारीपट और जानलेवा हमला करने का आरोप लगाया है.

वहीं दूसरे पक्ष के राहरगोड़ा शिव कॉलोनी के रहने वाले आकाश सिंह ने शेखर सिंह, सोनु श्रीवास्तव और एक अज्ञात के खिलाफ थाना में मामला दर्ज कराया है. उनका आरोप है कि सबों ने मिलकर जान मारने की नीयत से उनसे मारपीट की और रुपये छीन लिए. घटना बीते रविवार की रात की है. दोनों पक्षों में इस कदर बवाल बढ़ गया था कि पुलिस को मौके पर पहुंचकर हस्तक्षेप करना पड़ा था. हालांकि लोग पुलिस की भी एक नहीं सुने. उल्टे पुलिस पर ही पथराव कर दिया गया था. इसे लेकर परसुडीह पुलिस ने थाना में सरकारी कार्य में बाधा डालने और पथराव कर पुलिस को घायल करने का अलग से मामला दर्ज किया है. इतना ही नहीं, पुलिस चार आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भी भेज चुकी है. वहीं, अन्य आरोपियों की पुलिस सरगर्मी से तलाश कर रही है.

 यह भी पढें – जमशेदपुर : सीनी से माल लेकर कोलकाता गयी दो गाड़ियों को ढाई महीने से रोका, थाना में शिकायत

 

Related Articles

Back to top button