JamshedpurJharkhandJharkhand PoliticsJharkhand StoryRanchi

TCIL के विस्तार परियोजना के ग्राउंड ब्रेकिंग समारोह में शामिल हुए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, कहा- राज्य में उद्योग लगेंगे तो रोजगार सृजन होगा

Jamshedpur: जिस प्रकार आज दि टिनप्लेट कंपनी ऑफ इंडिया लिमिटेड(TCIL) के विस्तारीकरण के लिये आधारशिला रखी गई है. मुझे आशा है कि यह कार्य ससमय पूरा होगा, जिससे यहां के लोगों को प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रूप से रोजगार मिलेगा. राज्य में उद्योग लगेंगे तो रोजगार सृजन होगा. इसके लिए नीतियां बने ताकि, अधिक से अधिक उद्योग लगे. सरकार बनने के बाद उद्योग नीति बनी. इस क्रम में कई औद्योगिक घरानों का सहयोग प्राप्त हुआ. टाटा समूह के लोग भी उद्योग नीति की लॉन्चिंग के दौरान उपस्थित थे. इसका बेहतर परिणाम देखने को मिला है. उद्योग नीति का ही प्रतिफल है कि आज टीसीआइएल के विस्तारीकरण के लिये भूमि पूजन किया गया. इससे पूर्व भी बोकारो में सीमेंट फैक्ट्री का विस्तारीकरण हुआ था और वहां से उत्पादन भी शुरू हो चुका है. यह बातें मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने कही. श्री सोरेन टीसीआईएल के विस्तारीकरण परियोजना के भूमि पूजन कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि बोल रहे थे.
इसे भी पढ़ें: जलस्रोतों पर अतिक्रमण मामले में जवाब दाखिल करने के लिए राज्य सरकार ने HC से मांगा समय

टाटा समूह का योगदान सराहनीय

मुख्यमंत्री ने कहा कि इस देश और राज्य के विकास में टाटा समूह की बड़ी भूमिका रही है. सरकार का प्रयास है औद्योगिक घरानों से सम्बंध और मजबूत हो. इसके लिए हरसंभव प्रयास किया जा रहा है. टाटा कैंसर हॉस्पिटल का निर्माण कार्य पूर्ण हो चुका है. जल्द यह राज्य की जनता को समर्पित होगा. पर्यटन उद्योग को भी बढ़ावा देने के लिए कई कदम सरकार मजबूती के साथ बढ़ाई है. झारखण्ड का पर्यटन कैसे आगे बढ़े इसके लिए भी कई कार्य किए जा रहे हैं.

पहले चरण में लगभग 2000 करोड़ रुपए का निवेश होगा

वर्तमान में TCIL की क्षमता 0.415 मीट्रिक टन प्रति वर्ष (MnTPA) है. TCIL के विस्तारीकरण का यह पहला चरण, जिसमें लगभग 2000 करोड़ रुपए का निवेश होगा. यह 0.30 मीट्रिक टन प्रति वर्ष की अतिरिक्त क्षमता सुनिश्चित करेगा, जिससे वर्ष 2026 तक करीब 0.715 मीट्रिक टन प्रति वर्ष (MnTPA) तक करने की योजना है.

कार्यक्रम में इनकी रही उपस्थिति

इस अवसर पर मंत्री चंपाई सोरेन, मंत्री बन्ना गुप्ता, विधायक रामदास सोरेन, विधायक सबिता महतो, विधायक मंगल कालिंदी, विधायक संजीव सरदार, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव वंदना डाडेल, मुख्यमंत्री के सचिव विनय कुमार चौबे, उपायुक्त जमशेदपुर श्रीमती विजया जाधव, वरीय पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार, मैनेजिंग डायरेक्टर -सह- मुख्य कार्य पदाधिकारी टी भी नरेंद्रन,चीफ कॉरपोरेट सर्विसेज चाणक्य चौधरी, एमडी टीसीआईएल आरएन मूर्ति एवं अन्य उपस्थित थे.

Related Articles

Back to top button