JharkhandLead NewsNEWSPalamuRanchi

पलामू सड़क हादसे को लेकर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने ट्वीट कर जताया शोक, दोषियों के खिलाफ कार्रवाई का दिया निर्देश

Ranchi: पलामू सड़क हादसे को लेकर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने ट्वीट कर शोक जताया है. मुख्यमंत्री ने लिखा है कि, “पलामू के चैनपुर क्षेत्र में बरांव के पास तेज रफ्तार कार की चपेट में आने से 3 लोगों की मृत्यु एवं अन्य के घायल होने की दुःखद खबर मिली है. परमात्मा दिवंगत आत्माओं को शांति प्रदान कर शोकाकुल परिवारजनों को दुःख की यह घड़ी सहन करने की शक्ति दे. जिला प्रशासन द्वारा घायलों को इलाज उपलब्ध कराया जा रहा है. दुर्घटना में घायल हुए लोगों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करता हूं. दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करते हुए सूचित करें”.

बता दें कि पलामू सड़क हादसे में अबतक 4 लोगों की मौत हो गयी है. वहीं 12 लोग से ज्यादा घायल हैं. घायलों का इलाज एमएमसीएच में चल रहा है. सोमवारी के मौके पर बरांव के मंदिर में संस्कृत कार्यक्रम का आयोजन किया गया था. इस दौरान मंदिर परिसर में मेला का भी आयोजन हुआ था. सोमवार की देर रात कुछ लोग संस्कृति कार्यक्रम देखने के लिए जा रहे थे, जबकि कई लोग सांस्कृतिक कार्यक्रम से लौट रहे थे. सभी लोग रोड के किनारे खड़े होकर अपने-अपने करीबियों का इंतजार कर रहे थे. इसी दौरान तेज रफ्तार कार ने रोड के किनारे खड़े लोगों को रौंद दिया.

इसे भी पढ़ें: पलामू में तेज रफ्तार कार ने कई लोगों को रौंदा, तीन की मौत, एक दर्जन घायल

 

Related Articles

Back to top button