
Ranchi: राजधानी रांची के सिकिदिरी थाना क्षेत्र स्थित कुचु गांव में नाबालिग के साथ गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया गया है. बताया जा रहा कि 5 लड़कों ने सोमवार की देर रात इस घटना को अंजाम दिया था. इस मामले में सिकिदिरी थाना पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. गिरफ्तार आरोपी का नाम मिराज अंसारी है. नाबालिग लड़की सोमवार की रात 3 बजे मेला देख कर घर लौट रही थी, उसी समय इस घटना को अंजाम दिया गया था. घटना में शामिल अन्य आरोपियों के खिलाफ सिकीदिरी थाने की पुलिस छापेमारी कर रही है.
इसे भी पढ़ें: गुमला में अनियंत्रित पिकअप पलटने से दुल्हन के माता-पिता समेत 5 की मौत, एक दर्जन घायल, शादी करा कर लौट रहे थे सभी




