
Ranchi: गुमला जिला के डुमरी इलाके में पिकअप पलटने से 5 लोगों की मौत हो गई. वहीं करीब एक दर्जन लोग घायल हो गए. जानकारी के अनुसार पिकअप पर करीब 50 लोग सवार थे, जो डूंगरी के सारंगडीह से बेटी की शादी करा कर कटारी स्थित अपने घर लौट रहे थे. इसी बीच जरडा गांव के पास अनियंत्रित होकर पलट गया. घटना देर रात की बताई जा रही है.
मृतकों में दुल्हन की मां सुंदरी देवी, पिता सुंदर गयार, पुलीकर कुंडू, सविता देवी ओर अलसो नगेशिया का नाम शामिल हैं. वहीं घायलों में प्रेमिका कुमारी, उर्मिला कुमारी, असुवन कुजुर सहित कई लोगों की स्थिति गंभीर है. घटना की सूचना मिलते ही जिले की वरीय पदाधिकारी, जारी थाना पुलिस मौके पर पहुंचे आनन-फानन में सभी घायलों को चैनपुर पीएचसी भिजवाया गया. कई लोगों की स्थिति की गंभीरता को देखते हुए सदर अस्पताल गुमला भेजा गया. वही 3 लोगों को रांची स्थित रिम्स रेफर किया गया है.




