Bihar

बांका में सड़क हादसे में 3 लोगों की मौत, 2 की हालत गंभीर

Banka : जिले में भीषण सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत मंगलवार को हो गयी. घटना रजौन थाना क्षेत्र के भागलपुर-हंसडीहा मुख्य मार्ग पर बनगांवा गांव के पास की है. यहां तेज गति से आ रहे ट्रक ने एक कार में जोरदार टक्कर मार दी. जिससे एक महिला की मौके पर ही मौत हो गयी, जबकि इलाज के दौरान दो लोगों की मौत हो गयी. बताया जा रहा है कि पांच लोग कार पर सवार होकर कहीं जा रहे थे. जैसे ही कार बनगांव के पास पहुंची तेज रफ्तार ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी. जिससे कार के परखच्चे उड़ गये. स्थानीय लोग कार सवार लोगों को बचाने के लिए दौड़े. हालांकि तबतक एक महिला की मौत हो चुकी थी. आनन-फानन में सभी को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान दो लोगों की मौत हो गयी, जबकि दो की हालत नाजुक बनी हुई है.

Related Articles

Back to top button